Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में नितिन गडकरी और कैलाश विजयवर्गीय ने खेली फाग, सड़क निर्माण को लेकर परिवहन मंत्री ने साझा किया अनुभव

इंदौर में नितिन गडकरी और कैलाश विजयवर्गीय ने खेली फाग, सड़क निर्माण को लेकर परिवहन मंत्री ने साझा किया अनुभव
इंदौर। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मध्यप्रदेश सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में होली के उल्लास में भाग लिया। दोनों नेताओं ने फूलों और गुलाल के साथ होली खेली और कार्यक्रम में उपस्थित हजारों लोगों के साथ इस पर्व की खुशियाँ साझा कीं। यह आयोजन विधानसभा इंदौर-1 के महावीर बाग, एरोड्रम रोड पर हुआ, जिसमें 5,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी ने अपने इंदौर दौरे से जुड़ा एक पुराना किस्सा साझा किया, जिसमें उन्होंने कांक्रीट सड़क निर्माण को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय का जिक्र किया।

गडकरी ने साझा किया इंदौर की सड़क का अनुभव

नितिन गडकरी ने बताया कि जब वे पहली बार इंदौर आए थे, तब कैलाश विजयवर्गीय नगर निगम के मेयर थे। उस समय सड़क निर्माण का टेंडर डामर की सड़क के लिए जारी किया गया था। लेकिन उन्होंने सुझाव दिया कि डामर की बजाय कांक्रीट की सड़क बनाई जाए और उस टेंडर को कैंसिल करवाकर नई सड़क का निर्माण किया गया। गडकरी ने कहा, "आज जब मैं इंदौर आया तो उसी सड़क से गुजरा। मुझे सांसद शंकर लालवानी ने वह पुराना घटनाक्रम याद दिलाया। वह सड़क आज भी उतनी ही मजबूत है जितनी वर्षों पहले थी।"

विजयवर्गीय ने गडकरी को बताया विजनरी लीडर

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस अवसर पर नितिन गडकरी की विजनरी सोच की सराहना की। उन्होंने कहा कि गडकरी न केवल सड़क निर्माण में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाले नेता हैं, बल्कि वे सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने भी इंदौर-11 लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि इंदौर-11 हमेशा आगे रहा है, चाहे वह सबसे बड़े मतों से चुनाव जीतने की बात हो, सदस्यता अभियान हो, समर्पण निधि संग्रह हो या फिर सांस्कृतिक और खेल आयोजनों में भागीदारी।

वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण सिंह केसरी का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण सिंह केसरी के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान एक संगीतमय भजन संध्या का आयोजन भी हुआ, जिसमें प्रसिद्ध गायक गन्नू महाराज ने अपनी प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। ये भी पढ़ें- मुंबई में पहली बार आयोजित होगा ‘WAVES’ समिट, केंद्र ने कहा- भारतीय क्रिएटर्स और टेक्नोलॉजिस्ट से ग्लोबल इंडस्ट्री लीडर्स  को जोड़ने का खास प्लेटफार्म
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...

Latest Posts