Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हर घर तिरंगा अभियान का बने हिस्सा, आजादी के जश्न से पहले PM मोदी की देशवासियों से अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने देशवासियों से घरों पर तिरंगा फहराने और अभियान में उत्साह से शामिल होने की अपील की। इस साल अभियान को वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ से जोड़ा गया है। देश-विदेश में तिरंगा यात्राएं और कार्यक्रम होंगे।
हर घर तिरंगा अभियान का बने हिस्सा, आजादी के जश्न से पहले PM मोदी की देशवासियों से अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है।

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है। पीएम मोदी ने देशवासियों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हमारा तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि देश के गर्व और गौरव का प्रतीक है।प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे पूरे उत्साह के साथ अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प दोहराएं।

एक्स पर पोस्ट कर देशवासियों से की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 9 अगस्त 2026 को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट के जरिए लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने की अपील की। पीएम मोदी ने कहा कि तिरंगा हमें हमेशा देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की प्रेरणा देता है। उन्होंने देशवासियों से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस अभियान को उत्साह के साथ आगे बढ़ाने की अपील की। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि इस साल हर घर तिरंगा अभियान को ‘वंदे मातरम्’ को समर्पित किया गया है। खास बात यह है कि इस समय वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ भी मनाई जा रही है।

Twitter Post 

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ से जुड़ा अभियान

प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट में संस्कृति मंत्रालय की ओर से साझा की गई जानकारी को भी आगे बढ़ाया। संस्कृति मंत्रालय ने देशभर के लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में एकजुट होकर शामिल होने की अपील की है। मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 150 वर्षों से वंदे मातरम् देशवासियों में देशभक्ति की भावना जगाता रहा है। इस स्वतंत्रता दिवस पर इसी भावना को हर गली और हर घर तक पहुंचाने की तैयारी है। इसके लिए देशभर में तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, तिरंगा कार्यक्रम और वंदे मातरम् का सामूहिक गायन जैसे आयोजन किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: ‘मोदी को ठोकने आए थे’ केजरीवाल के बयान से गरमाई सियासत, बीजेपी बोली- ये कैसी भाषा है?

तिरंगा यात्राओं और रैलियों से दिखेगा देशभक्ति का रंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग तिरंगा लेकर कार्यक्रमों में शामिल होंगे। तिरंगा यात्राओं और रैलियों के जरिए लोगों को अभियान से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही संगीत कार्यक्रमों और वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के जरिए भी देशभक्ति की भावना को मजबूत करने की कोशिश की जाएगी। मंत्रालय का कहना है कि इन आयोजनों का मकसद लोगों को देश की आजादी और राष्ट्रीय ध्वज के महत्व से जोड़ना है।

दुनिया में बसे भारतीय भी बनेंगे अभियान का हिस्सा

इस बार अभियान को देश तक सीमित नहीं रखा गया है। दुनिया के अलग-अलग देशों में रहने वाले भारतीयों को भी इससे जोड़ने की तैयारी है। मंत्रालय ने ‘सूर्यपथ तिरंगा’ नाम के एक विशेष आयोजन का भी जिक्र किया है। इसके जरिए विदेशों में रहने वाले भारतीय भी तिरंगे के सम्मान में एकजुट होंगे।

ये भी पढ़ें: अमेरिका का बड़ा दांव! रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर लगेगा 100% टैरिफ, भारत के लिए कितनी बड़ी टेंशन?

घर पर तिरंगा फहराएं और सेल्फी करें अपलोड

सरकार ने लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और इसके साथ सेल्फी लेने की अपील की है। लोग अपनी तिरंगा सेल्फी हर घर तिरंगा वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं। इस अभियान के जरिए सरकार स्वतंत्रता दिवस के जश्न को देशभर के लोगों के साथ-साथ विदेशों में रह रहे भारतीयों तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts