Gadar-2, द कश्मीर फाइल्स और द केरल स्टोरी के पॉपुलर होने से परेशान हुए नसीरुद्दीन शाह, बोले- ये डेंजरस ट्रेंड...

Follow on Google News
Gadar-2, द कश्मीर फाइल्स और द केरल स्टोरी के पॉपुलर होने से परेशान हुए नसीरुद्दीन शाह, बोले- ये डेंजरस ट्रेंड...
एंटरटेनमेंट डेस्क। "फ्राइ-डे" जैसी आतंकवाद विरोधी फिल्म हो या फिर बाजार जैसी विशुद्ध कला फिल्म, इनमें अपनी अदाकारी का दीवाना बनाने वाले अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अपने बेबाक और तीखे बयानों के लिए भी जाने जाते हैं। कई बार ट्रोलर्स का शिकार और विवादों में घिर चुके नसीर ने एक बार फिर अपने बयान के जरिए चौंकाया है। नसीरुद्दीन ने अब इस साल बॉलीवुड दो हिट फिल्मों गदर-2 और द केरल स्टोरी की सक्सेस को खतरनाक ट्रेंड बताया है। उन्होंने कहा की "मैं ऐसी फिल्मों की पॉपुलैरिटी से डिस्टर्ब हूं।"  उनके मुताबिक जितनी अंधराष्ट्रवादी फिल्में होंगी, वे उतनी ही ज्यादा वो पॉपुलर होंगी। नसीर ने ये भी कहा कि अब देश को प्यार करना काफी नहीं है, उसके लिए ढोल भी पीटना पड़ेगा। नसीरुद्दीन ने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्मों के बदलते ट्रेंड पर यह बात कही।

नहीं देखी 'द केरल स्टोरी' और 'गदर 2'

नसीरूद्दीन शाह ने इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने अभी तक 'गदर 2' और 'द केरल स्टोरी' नहीं देखी है, लेकिन इन दोनों की बॉक्स ऑफिस पर सक्सेस को जानता हूं। नसीर ने कहा कि फिल्म कला और विधा के लिए समर्पित सुधीर मिश्रा, हंसल मेहता और अनुभव सिन्हा जैसे मेकर्स को अब ज्यादा ऑडियंस नही मिलती। हालांकि, ये मेकर्स हिम्मत नही हारते और अच्छी कहानियों पर लगातार फिल्म बनाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि 100 साल बाद जब लोग मूवी भीड़ और गदर 2 देखेंगे, तब जाकर पता लगेगा कि कौन सी मूवी समय की सच्चाई दिखा रही है। नसीरुद्दीन के मुताबिक, मेकर्स से दूसरे संप्रदाय को नीचा दिखाने वाली फिल्में बनवाना डेंजरस ट्रेंड है।

‘मैन-वुमन, मैन-वुमेन’ का कर रहे डायरेक्शन

नसीरुद्दीन शाह बतौर डायरेक्टर 17 साल बाद शॉर्ट फिल्म मैन-वुमेन, मैन-वुमेन डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में नसीर के बेटे विवान और सबा आजाद मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। सबा आजाद के इन दिनों बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन के साथ अफेयर के किस्से चर्चाओं में हैं। नसीर ने अपनी आखिरी फिल्म 2006 मे रिलीज हुई ‘यूं होता तो क्या होता’ बनाई थी। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी थी। (इनपुट - विवेक राठौर) ये भी पढ़ें- Chris Evans Secret Wedding : ‘कैप्टन अमेरिका’ फेम एक्टर क्रिस इवांस ने 16 साल छोटी गर्लफ्रेंड संग रचाई ‘सीक्रेट शादी’, जानें कौन है दुल्हनिया…
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts