Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Narmada Jayanti 2026 :इस साल नर्मदा का पवित्र स्नान, जानें क्यों है बेहद शुभ; दर्शन से आत्मा को मिलता है शांति और मोक्ष

नर्मदा जयंती हर साल माघ मास की कृष्ण पक्ष सप्तमी को मनाई जाती है। इस दिन श्रद्धालु नर्मदा नदी में स्नान, ध्यान, पूजा और दान-पुण्य करते हैं। मां नर्मदा की कृपा से पापों और कष्टों से मुक्ति मिलती है। इस अवसर पर परिक्रमा यात्रा समाप्त होती है और ओंकारेश्वर का अभिषेक किया जाता है। 25 जनवरी 2026 को शुभ मुहूर्त में पूजा का विशेष महत्व है।
Follow on Google News
इस साल नर्मदा का पवित्र स्नान, जानें क्यों है बेहद शुभ; दर्शन से आत्मा को मिलता है शांति और मोक्ष
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    हर साल माघ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को नर्मदा जयंती मनाई जाती है। यह दिन मां नर्मदा को समर्पित होता है। इस अवसर पर साधक नर्मदा नदी और उसकी सहायक नदियों में स्नान, ध्यान, पूजा, जप-तप और दान-पुण्य करते हैं। नर्मदा जयंती के दिन परिक्रमा यात्रा का समापन भी होता है और श्रद्धालु भगवान ओंकारेश्वर का अभिषेक करते हैं।

    नर्मदा नदी में स्नान का महत्व

    धार्मिक मान्यता के अनुसार, नर्मदा नदी में स्नान करने से शारीरिक और मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। पापों से मुक्ति (Mokshadayini Narmada) होती है। इस दिन देश-दुनिया से श्रद्धालु अमरकंटक नर्मदा नदी में स्नान के लिए आते हैं।

    नर्मदा जयंती की तिथि और शुभ मुहूर्त

    वैदिक पंचांग के अनुसार, 25 जनवरी को नर्मदा जयंती मनाई जाएगी।

    सप्तमी तिथि शुरू : 25 जनवरी, देर रात 12:39 बजे

    सप्तमी तिथि समाप्त : 25 जनवरी, देर रात 11:10 बजे

    जानें शुभ मुहूर्त

    ब्रह्म मुहूर्त - 05:26 ए एम से 06:19 ए एम

    प्रातः सन्ध्या - 05:53 ए एम से 07:13 ए एम

    अभिजित मुहूर्त - 12:12 पी एम से 12:55 पी एम

    विजय मुहूर्त - 02:21 पी एम से 03:03 पी एम

    गोधूलि मुहूर्त - 05:52 पी एम से 06:19 पी एम

    सायाह्न सन्ध्या - 05:54 पी एम से 07:14 पी एम

    अमृत काल - 11:15 ए एम से 12:49 पी एम

    निशिता मुहूर्त - 12:07 ए एम, जनवरी 26 से 01:00 ए एम, 26 जनवरी

    रवि योग - 07:13 ए एम से 01:35 पी एम

    सर्वार्थ सिद्धि योग - 01:35 पी एम से 07:12 ए एम, 26 जनवरी

    नर्मदा जयंती शुभ योग

    ज्योतिषियों के अनुसार इस दिन कई मंगलकारी योग बन रहे हैं।

    इन योगों में स्नान, ध्यान और मां नर्मदा की पूजा करने से-

    • मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है
    • सभी सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है
    • इस अवसर पर साध्य योग, शुभ योग, सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग का संयोग भी बन रहा है।

    पूजा और स्नान की विधि

    • माघ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पर ब्रह्म बेला में उठें।
    • मां नर्मदा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें।
    • घर की साफ-सफाई करें।
    • संभव हो तो नर्मदा नदी में स्नान करें।
    • नर्मदा जल से भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • इसके अलावा नर्मदा नदी की पूजा, जप-तप और दान-पुण्य करें।
    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts