People's Update
Thursday, March 19, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Thursday, March 19, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    सांप के जहर मामले में यूट्यूबर एल्विश यादव को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की UP पुलिस की FIR
    असम: कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल हुए प्रद्युत बोरदोलोई दिसपुर से चुनाव लड़ेंगे
    SC ने MP कांग्रेस नेता मुकेश मल्होत्रा को आंशिक राहत दी, फिलहाल विधायक बने रहेंगे
    दुलारचंद मर्डर केस: माकोमा से JDU MLA अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट से जमानत मिली
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अयोध्या के राम मंदिर में की 'श्रीराम यंत्र' की स्थापना
    नैनीताल में आंधी तूफान ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत
    शंकराचार्य द्वार से राम मंदिर के अंदर पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू
    खराब मौसम की वजह से मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की जामनगर यात्रा रद्द
    कुवैत: मिसाइल-ड्रोन हमले नाकाम, एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय
    2026 उपचुनाव: गोवा-नागालैंड-त्रिपुरा-कर्नाटक में BJP उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
    रास लफ्फान में आग पर पूरी तरह काबू, कोई हताहत नहीं: कतर
    PM रैली से पहले मंत्री के घर ‘हमले’ पर EC ने कोलकाता पुलिस से रिपोर्ट मांगी
    मध्य प्रदेश
    भोपाल

    MP Weather Update :मौसम ने बदली करवट… कई जिलों में तेज हवाएं-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट; भोपाल-इंदौर में भी असर

    मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण प्रदेश के 33 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। सिवनी, मंडला और बालाघाट में ओले गिरने की संभावना है। अगले 72 घंटे तक तेज हवाएं और बारिश का असर रहेगा, जिससे तापमान में गिरावट और गर्मी से राहत मिली है।
    Publish Date: 19 Mar 2026, 11:25 AM (IST)Reading Time: 7 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      भोपाल। मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम ने अचानक करवट ले ली है। कुछ दिन पहले तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज गर्मी से लोग परेशान थे, लेकिन अब आंधी, बादल और हल्की बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के ऊपर एक साथ दो बड़े मौसमीय सिस्टम एक्टिव हो गए हैं, जिनके कारण अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है।

      मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, प्रदेश के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो गए हैं। इसके अलावा दो ट्रफ लाइन भी बनी हुई हैं, जिससे एक मजबूत वेदर सिस्टम तैयार हुआ है। इसी वजह से पूरे मध्यप्रदेश में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।

      कई जिलों में दिखने लगा असर

      इस मौसम परिवर्तन का असर अब प्रदेश के कई जिलों में दिखाई देने लगा है। बुधवार को दक्षिण और उत्तर मध्य प्रदेश के करीब 10 जिलों में कहीं बादल छाए रहे तो कहीं हल्की बारिश और आंधी देखने को मिली। सबसे ज्यादा असर बालाघाट जिले में देखने को मिला, जहां करीब 1 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और मौसम ठंडा हो गया।

      वहीं राजधानी भोपाल और जबलपुर में दिनभर बादल छाए रहे। शाम के समय ठंडी हवाओं ने मौसम को और ज्यादा सुहावना बना दिया। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के भिंड और दतिया जैसे जिलों में भी घने बादल छाए रहे, जिससे गर्मी से लोगों को राहत मिली।

      यह भी पढ़ें: धार में इंजीनियर ने चाकू से रेता अपना गला : बीच सड़क पर खुद को किया लहूलुहान, पिता की सेवा के लिए छोड़ी थी नौकरी

      33 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

      मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 33 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा सिवनी, मंडला और बालाघाट में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है।

      मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। यह वेदर सिस्टम धीरे-धीरे पूरे मध्यप्रदेश को कवर करेगा। 19 और 20 मार्च को इसका असर सबसे ज्यादा रहेगा, जबकि 22 मार्च से मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा।

      अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

      19 मार्च

      सिवनी, मंडला और बालाघाट में आंधी-बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। इसके अलावा इन जिलों में भी आंधी और बारिश का असर रहेगा-

      ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, अनूपपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, देवास, आगर-मालवा, शाजापुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर और धार।

      20 मार्च

      इस दिन मौसम का असर और ज्यादा बढ़ जाएगा। इन जिलों में ओलावृष्टि की संभावना है-

      • सिवनी
      • बालाघाट
      • मंडला
      • भिंड
      • दतिया
      • निवाड़ी

      वहीं भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी, गुना, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, नरसिंहपुर, पन्ना, सतना, कटनी, रीवा, सीधी और सिंगरौली सहित कई जिलों में आंधी-बारिश हो सकती है।

      21 मार्च

      इस दिन सिस्टम का आखिरी असर देखने को मिलेगा। इन जिलों में बारिश और आंधी की संभावना है-

      ग्वालियर, जबलपुर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, डिंडौरी, बालाघाट, मंडला और कटनी।

      [featured type="Featured"]

      तापमान में आई गिरावट

      मौसम में बदलाव के कारण प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। खासतौर पर ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पिछले 24 घंटों में बालाघाट और डिंडोरी में बारिश दर्ज की गई।

      प्रमुख तापमान

      सबसे ज्यादा तापमान: खरगोन - 38.8°C

      सबसे कम तापमान: पचमढ़ी -12.8°C

      बड़े शहरों का तापमान

      शहर

      अधिकतम तापमान

      न्यूनतम तापमान

      भोपाल

      35.4°C

      17.2°C

      इंदौर

      34.5°C

      18.4°C

      जबलपुर

      35.6°C

      22.0°C

      ग्वालियर

      35.7°C

      19.0°C

      उज्जैन

      35.6°C

      16.5°C

      अन्य शहरों का तापमान

      शहर

      अधिकतम

      न्यूनतम

      बैतूल

      33.5°C

      19.7°C

      धार

      36.2°C

      19.5°C

      गुना

      36.6°C

      18.2°C

      नर्मदापुरम

      37.6°C

      21.3°C

      खंडवा

      37.5°C

      19.4°C

      रतलाम

      37.2°C

      19.6°C

      श्योपुर

      36.0°C

      19.0°C

      छिंदवाड़ा

      32.0°C

      18.5°C

      दमोह

      37.0°C

      19.2°C

      सागर

      36.0°C

      21.0°C

      सतना

      36.1°C

      21.0°C

      मार्च में पहली बार ओलावृष्टि की संभावना

      इस सीजन में मार्च महीने में पहली बार ओले गिरने की संभावना जताई गई है। खासकर सिवनी, मंडला और बालाघाट में दो दिनों तक ओलावृष्टि हो सकती है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है क्योंकि इस समय कई फसलें खेतों में तैयार खड़ी हैं और ओले गिरने से नुकसान हो सकता है।

      यह भी पढ़ें: ‘मीट बैन’ का फरमान: भोपाल में 4 दिन दुकानों पर ताला, उल्लंघन करने पर होगा लाइसेंस रद्द!

      फरवरी में भी बदला था मौसम

      इस साल फरवरी में भी प्रदेश में कई बार मौसम बदला था। 18 से 24 फरवरी के बीच चार बार बारिश और ओलावृष्टि का दौर चला था, जिससे फसलों को नुकसान हुआ था। इसके बाद सरकार ने प्रभावित किसानों की फसलों का सर्वे भी कराया था।

      अप्रैल-मई में बढ़ेगी गर्मी

      मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले महीनों में गर्मी फिर से बढ़ सकती है। अनुमान के अनुसार अप्रैल और मई में प्रदेश में 15 से 20 दिन तक लू चलने की संभावना है। मार्च के दूसरे सप्ताह में नर्मदापुरम में लगातार तीन दिन तक तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया था।

      [breaking type="Breaking"]

      मार्च में दिख रहा तीन मौसम का असर

      मध्य प्रदेश में पिछले 10 साल के आंकड़ों के अनुसार मार्च में तीन तरह के मौसम देखने को मिलते हैं-

      • रात में हल्की ठंड
      • दिन में गर्मी
      • बीच-बीच में बारिश

      इस बार भी प्रदेश में लगभग ऐसा ही मौसम देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भोपाल, इंदौर और उज्जैन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      MP Weather Latest News

      MP Weather Forecast

      MP weather update

      mp weather update today

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      Alien से लेकर Demon तक, Instagram ने लॉन्च किए 8 AI Voice Effects

      जो सुना वो सच नहीं!Alien से लेकर Demon तक, Instagram ने लॉन्च किए 8 AI Voice Effects

      जंग जीतना तो दूर, निकलने का भी रास्ता नहीं, 23 साल पुरानी गलती दोहरा बैठ

      ईरानी जाल में फंसे ट्रंप :जंग जीतना तो दूर, निकलने का भी रास्ता नहीं, 23 साल पुरानी गलती दोहरा बैठ

      BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, किस सीट से लड़ेंगे CM हिमंता और कांग्रेस से आए प्रद्युत बोरदोलोई?

      असम चुनाव 2026 :BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, किस सीट से लड़ेंगे CM हिमंता और कांग्रेस से आए प्रद्युत बोरदोलोई?

      राष्ट्रपति ने स्थापित किया श्रीराम यंत्र

      अयोध्या राम मंदिर में ऐतिहासिक क्षण!राष्ट्रपति ने स्थापित किया श्रीराम यंत्र

      विजयपुर सीट पर विधायकी बरकरार, लेकिन वोटिंग और वेतन पर रोक; SC में हाईकोर्ट का फैसला खारिज

      कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा को राहत :विजयपुर सीट पर विधायकी बरकरार, लेकिन वोटिंग और वेतन पर रोक; SC में हाईकोर्ट का फैसला खारिज

      दिल्ली-यूपी, पंजाब-हरियाणा और 7 राज्यों में भारी बारिश, ओले और तूफानी हवाओं की चेतावनी

      Weather Update :दिल्ली-यूपी, पंजाब-हरियाणा और 7 राज्यों में भारी बारिश, ओले और तूफानी हवाओं की चेतावनी

      मिसाइल हमलों से भड़का सऊदी अरब, प्रिंस फैसल का ईरान को अल्टीमेटम

      ‘हमारे सब्र की भी एक सीमा है, इम्तिहान मत लो...’मिसाइल हमलों से भड़का सऊदी अरब, प्रिंस फैसल का ईरान को अल्टीमेटम

      Facebook से हजारों डॉलर कमाने का मौका, हर कोई कर रहा अप्लाई!

      कंटेंट क्रिएटर्स की बल्ले-बल्ले!Facebook से हजारों डॉलर कमाने का मौका, हर कोई कर रहा अप्लाई!

      एक बच्चे के लिए पूरा परिवार हुआ गंजा, देखकर रह जाएंगे हैरान!

      ये कैसा मुंडन संस्कार?एक बच्चे के लिए पूरा परिवार हुआ गंजा, देखकर रह जाएंगे हैरान!

      1 करोड़ की तस्करी का खुलासा, STF के 4 जवान सस्पेंड- पुलिस पर उठे सवाल

      शिमला LSD ड्रग केस :1 करोड़ की तस्करी का खुलासा, STF के 4 जवान सस्पेंड- पुलिस पर उठे सवाल

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....