PlayBreaking News

MP विधानसभा शीतकालीन सत्र : सदन से एक आवाज आई और सीएम डॉ. मोहन यादव ने रोकी प्रेस वार्ता, जानें ऐसा क्या हुआ

Follow on Google News
MP विधानसभा शीतकालीन सत्र : सदन से एक आवाज आई और सीएम डॉ. मोहन यादव ने रोकी प्रेस वार्ता, जानें ऐसा क्या हुआ
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र की शुरुआत सोमवार से हो गई है। विधानसभा सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पत्रकार वार्ता कर रहे थे। तभी सदन के अंदर से एक आवाज आई और सीएम अचानक रुक गए। फिर सीधे सदन के लिए रवाना हो गए।

क्या हुआ बातचीत के दौरान?

दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विधानसभा परिसर में सदन की कार्यवाही के सिलसिले में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वे सत्र की कार्यवाही और महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के एजेंडे की जानकारी दे रहे थे। इसी दौरान विधानसभा के अंदर "वंदे मातरम" गाया जाने लगा। जैसे ही राष्ट्रगीत की आवाज पत्रकार दीर्घा तक पहुंची, मुख्यमंत्री ने अपनी प्रेस वार्ता तुरंत रोक दी। सावधान की मुद्रा में खड़े होकर उन्होंने पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रगीत गाया। राष्ट्रगीत पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री ने संवाद खत्म किए बिना ही सत्र की कार्यवाही में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। देखें वीडियो...

मुख्यमंत्री बोले- कई मुद्दों पर होगी चर्चा

प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, "इस वर्ष का यह दूसरा विधानसभा सत्र है। सत्र में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।" उन्होंने सत्र को राज्य के लिए महत्वपूर्ण और फलदायी बताया।

सत्र का एजेंडा

  • शीतकालीन सत्र के दौरान सरकार और विपक्ष के बीच विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की उम्मीद है।
  • इस सत्र में कई अहम विधेयक प्रस्तुत किए जाएंगे।
  • अनुपूरक बजट और नगर निगम व पालिका से जुड़े संशोधन विधेयक पर भी चर्चा होगी।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts