Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

VIT University Case :मप्र सरकार ने VIT यूनिवर्सिटी को जारी किया कारण बाताओ नोटिस

VIT यूनिवर्सिटी में छात्रों की प्रदर्शन के बाद उपजी समस्या पर सरकार ने सख्ती शुरू की है। मंत्री और जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद अब राज्य सरकार ने VIT यूनिवर्सिटी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
मप्र सरकार ने VIT यूनिवर्सिटी को जारी किया कारण बाताओ नोटिस
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। सरकार ने सोमवार को VIT यूनिवर्सिटी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके जरिए सरकार ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन से सात बिंदुओं पर सात दिन के अंदर जवाब मांगा है। जवाब नहीं देने पर प्रशासक बैठाने की धमकी भी दी है। VIT यूनिवर्सिटी से कहा कि परिसर में इस तरह की तानाशाही पूर्ण रवैया क्यों अपनाया जाता है?  बच्चों को प्रेक्टिकल में कम अंक देने, आईकार्ड जबरन रखने और परीक्षा में नहीं बैठने देने की धमकी देना, हॉस्टल में भोजन और पानी गुणवत्ता, शुद्धता पर क्यों ध्यान क्यों नहीं दिया जा रहा था?

    शाम से हंगामा, दो बजे रात को सूचना क्यों

    यूनिवर्सिटी से पूछा गया है कि बच्चों के बीमार होने, पेट जनित रोक होने पर इलाज में ध्यान नहीं देने जैसी स्थिति बनाने के जिम्मेदार कौन से अधिकारी हैं। यह भी पूछा गया है कि पुलिस को दो बजे रात में परिसर में हंगामे की सूचना दी गई, जबकि यह शाम से ही शुरू हो गया था? इसे साथ ही सीएमएचओ को दो घंटे तक रोकने पीछे क्या वजह रही? यूनिवर्सिटी प्रबंधन से ये भी पूछा गया कि अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य केन्द्र के रिकार्ड दुरुस्त क्यों नहीं रखा गया? जांच समिति द्वारा परिसर में तमाम कमिया पाई गई हैं, इसके सुधार के लिए आप की तरफ से क्या कदम उठाए गए हैं? 

    क्या हुआ था VIT यूनिवर्सिटी में 

    सीहोर जिले में स्थित VIT यूनिवर्सिटी भोपाल के कैंपस में गंदे पानी और खराबा भोजन को लेकर 25 नवंबर को छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया था। यह प्रदर्शन देर रात हिंसक हो गया था। छात्रों का आरोप है कि कैंपस में स्वच्छता की खराब व्यवस्था और दूषित पानी की वजह से यह बीमारी फैली है। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया है कि पीलिया से कुछ छात्रों की मौत भी हुई है, लेकिन यूनिवर्सिटी और जिला प्रशासन ने इस बात से इनकार कर दिया था। इसके बाद छाद उग्र हो गए थे। 

     

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

    Latest Posts