MP News :उच्च शिक्षा विभाग पर 1.33 करोड़ का बिजली बिल, 333 कॉलेजों की लिस्ट जारी

एमपी के 333 कॉलेजों के अक्टूबर माह के बकाया बिजली बिलों की कुल 1.33 करोड़ रुपए की रिकवरी की गई है। उच्च शिक्षा विभाग को कॉलेजों की सूची सौंपी गई, विभाग अब मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगा। राजधानी और अन्य शहरों के बड़े कॉलेजों में कई मीटर लगे होने के कारण बिलों का विवरण अलग-अलग है।
Follow on Google News
उच्च शिक्षा विभाग पर 1.33 करोड़ का बिजली बिल, 333 कॉलेजों की लिस्ट जारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग पर एमपी मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने 1.33 करोड़ रुपए की रिकवरी निकाली है। यह रिकवरी अक्टूबर माह में कॉलेजों द्वारा बिजली बिल जमा नहीं करने की सूरत में निकाली गई है। विद्युत वितरण कंपनी ने विभागों को 333 कॉलेजों की सूची बताई है। विद्युत वितरण कंपनी ने विभाग को कॉलेजों की पूरी सूची सौंपी है और अब विभाग इन कॉलेजों का परीक्षण करेगा।

    बकाया बिल और विभाग की स्थिति

    विभागीय अधिकारियों ने बताया कि, विद्युत वितरण कंपनी की सूची में स्कूल, पॉलीटेक्निक और विश्वविद्यालय भी शामिल हैं। कई मीटर रजिस्ट्रार, एग्रीकल्चर और लाइब्रेरी के नाम पर दर्ज हैं। कुछ मीटर ऐसे हैं, जिनका विभाग से कोई संबंध नहीं है। इसके बावजूद विभाग ने लंबे समय तक बिलों का भुगतान किया है, लेकिन अब भुगतान रोक दिया गया है।

    Featured News

    राजधानी के कॉलेजों में कई मीटर

    कॉलेज का नाम

    लगे मीटर की संख्या

    कारण / विवरण

    एमवीएम कॉलेज

    9

    अलग-अलग भवनों के लिए अलग मीटर

    हमीदिया प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस

    4

    कॉलेज परिसर चार हिस्सों में विभाजित

    अन्य बड़े कॉलेज

    10 तक

    परिसर के बड़े आकार और अलग भवन

    प्राचार्य डॉ. गीता मोदी का कहना है कि, कॉलेज भवन अलग-अलग हैं। इसलिए मीटर भी अलग-अलग लगाए गए हैं। हमीदिया प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस चार भागों में विभाजित है। इसलिए कॉलेज परिसर में चार बिजली के मीटर लगाए गए हैं। राजधानी के अलावा अन्य शहरों के बड़े बड़े कॉलेजों में दस-दस मीटर तक लगे हैं।

    आगे की कार्रवाई

    विद्युत वितरण कंपनी द्वारा सौंपी गई सूची के आधार पर विभाग कॉलेजों का परीक्षण कर सही बिलों का निर्धारण करेगा। यह कदम सुनिश्चित करेगा कि, केवल वास्तविक बकाया राशि ही वसूली जाए और विभागीय कॉलेजों के साथ कोई गलतफहमी न हो।

    ये भी पढ़ें: कांग्रेस ने उप निर्वाचन अधिकारी को थमाई शिकायतों की गठरियां

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts