Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दमोह में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की हत्या, मां और 3 मासूम बच्चों की मौत, गांव में मचा हड़कंप

दमोह के कबीरपुर गांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या से सनसनी फैल गई। मृतकों में एक महिला और उसके तीन छोटे बच्चे शामिल हैं। प्रारंभिक जानकारी में परिवार के सदस्य द्वारका पर पत्नी और बच्चों की हत्या का आरोप है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।
दमोह में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की हत्या, मां और 3 मासूम बच्चों की मौत, गांव में मचा हड़कंप
दमोह के कबीरपुर गांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या से सनसनी फैल गई।

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले से शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बटियागढ़ तहसील के मगरोन थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी गई। मृतकों में एक महिला और उसके तीन छोटे बच्चे शामिल हैं। इनमें दो बेटे और एक बेटी बताई जा रही है। बच्चों की उम्र करीब एक से सात साल के बीच है।

पत्नी और बच्चों पर हमला करने का आरोप

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, परिवार के सदस्य द्वारका पर अपनी पत्नी और बच्चों पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, हत्या के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

/img/404/1789798465203

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही मगरोन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामला गंभीर होने के कारण पुलिस अधीक्षक समेत वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल भी घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस ने मौके को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों की मौजूदगी में घटनास्थल से जरूरी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या वजह रही।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक मामले में आरोपी की तलाश की जा रही है। घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच के बाद ही वारदात की पूरी तस्वीर सामने आएगी। फिलहाल पुलिस आवश्यक वैधानिक कार्रवाई में जुटी है। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के बाद कबीरपुर गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना से ग्रामीणों में भी दहशत और शोक का माहौल है। पुलिस की जांच के बाद ही मामले से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आने की उम्मीद है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी द्वारका ने कुल्हाड़ी से हमला कर परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी समेत वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद हैं। पुलिस ने मौके की जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े सबूत जुटाए जा रहे हैं। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और वारदात किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने में जुटी है। घटना के बाद कबीरपुर गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में एसपी आनंद कलादगी ने भी जानकारी दी है।

Dheeraj Jonsan
By Dheeraj Jonsan

Latest Posts