
इंदौर। साल 2020 में चोइथराम मंडी से तीन आरोपियों द्वारा महाराष्ट्र से ओरछा जाने के लिए एक महिंद्रा पिकअप में प्याज भरा गया। लेकिन, आरोपियों ने उस प्याज को महाराष्ट्र ना ले जाते हुए झांसी में ले जाकर बेच दिया गया। पुलिस द्वारा तीनों ही आरोपियों को झांसी से गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी प्याज को झांसी ले गए
राजेंद्र नगर थाने के जांच अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2020 में तीनों ही आरोपी द्वारा चोइथराम मंडी से लगभग सवा लाख रुपए के प्याज से भरे महिंद्रा पिकअप को लेना था। आरोपियों द्वारा प्याज को महाराष्ट्र से ओरछा ले जाना था। लेकिन, आरोपियों द्वारा इस प्याज को षड्यंत्र पूर्वक झांसी ले जाया गया।
आरोपियों से जानकारी जुटा रही पुलिस
इन आरोपियों की पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी। पुलिस को कुछ दिनों पहले सूचना मिली थी कि तीनों ही आरोपी झांसी में कहीं छुपे हुए हैं। इसके बाद पुलिस द्वारा आरोपियों को झांसी से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से प्याज के एक लाख रुपए पुलिस को मिल गए हैं। वहीं पुलिस अब आरोपियों से अन्य जानकारी भी जुटा रही है।
#इंदौर : चोइथराम मंडी से सवा लाख की #प्याज लेकर फरार हुए तीन आरोपियों को झांसी से किया गिरफ्तार, #पुलिस आरोपियों की लंबे समय से कर रही थी तलाश, राजेंद्र नगर थाने का मामला#Crime #MPNews @MPPoliceDeptt #PeoplesUpdate pic.twitter.com/6GxVEJzVel
— Peoples Samachar (@psamachar1) June 18, 2023
ये भी पढ़ें: Indore News : इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नाबालिग से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार