People's Update
Tuesday, March 17, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Tuesday, March 17, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    धार में इनकम टैक्स की रेड टीम बनकर करोड़ों की लूट करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ाया
    राष्ट्रीय
    नई दिल्ली

    न छपी, न बिकी, न बांटी गई…FIR के बाद पेंगुइन कंपनी की सफाई, राहुल गांधी ने संसद में दिखाई थी नरवणे की किताब

    पूर्व थल सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की आत्मकथा ‘Four Stars of Destiny’ को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने साफ किया है कि, किताब अब तक प्रकाशित नहीं हुई है। कथित लीक और ऑनलाइन सर्कुलेशन को लेकर दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संसद से लेकर सोशल मीडिया तक मामला चर्चा में है।
    Publish Date: 10 Feb 2026, 9:03 AM (IST)Reading Time: 5 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      नई दिल्ली। भारतीय थल सेना के पूर्व प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की आत्मकथा ‘Four Stars of Destiny’ अभी प्रकाशित भी नहीं हुई है, लेकिन यह किताब पहले ही विवाद का कारण बन चुकी है। कथित तौर पर किताब की सामग्री ऑनलाइन लीक हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। इसके बाद पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया को आधिकारिक स्पष्टीकरण देना पड़ा।

      कंपनी ने साफ किया कि, किताब अब तक प्रकाशन प्रक्रिया में नहीं गई है। इसका कोई प्रिंट, डिजिटल या पीडीएफ रूप में सार्वजनिक वितरण नहीं किया गया है। पेंगुइन ने कहा कि, प्रकाशन का एकमात्र अधिकार उसी के पास है और कोई भी अनधिकृत वितरण कॉपीराइट का उल्लंघन माना जाएगा।

      पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया का बयान

      पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने सोमवार को जारी बयान में स्पष्ट किया कि, Four Stars of Destiny अभी तक प्रकाशित नहीं हुई है। कंपनी ने कहा कि, हम यह साफ करना चाहते हैं कि किताब की कोई भी प्रति चाहे प्रिंट हो, डिजिटल हो या किसी अन्य रूप में हमारे द्वारा प्रकाशित, वितरित या बेची नहीं गई है। यदि कोई भी सामग्री ऑनलाइन या ऑफलाइन मौजूद है, तो वह कॉपीराइट का उल्लंघन है और तुरंत रोका जाना चाहिए। कंपनी ने आगे कहा कि, अवैध और अनधिकृत प्रसार के खिलाफ वह सभी कानूनी विकल्प अपनाएगी।

      Twitter Post

      लीक PDF और ऑनलाइन सर्कुलेशन

      पुलिस जांच में सामने आया कि, सोशल मीडिया और कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर किताब की कथित प्री-प्रिंट और टाइपसेट PDF कॉपी उपलब्ध थी। कुछ प्लेटफॉर्म्स पर किताब का कवर भी इस तरह दिखाया गया था जैसे यह बिक्री के लिए उपलब्ध हो।

      दिल्ली पुलिस के अनुसार, किताब के प्रकाशन के लिए अभी संबंधित अधिकारियों से आधिकारिक मंजूरी नहीं मिली है। ऐसे में किसी भी तरह का लीक या ऑनलाइन सर्कुलेशन गैरकानूनी और संवेदनशील माना जा रहा है।

      दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

      किताब की कथित लीक कॉपी के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि, अप्रकाशित और बिना मंजूरी वाली किताब की सामग्री कैसे सार्वजनिक हुई। इसके पीछे कौन लोग या प्लेटफॉर्म शामिल हैं।

      पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने भी इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने का संकेत दिया है। कंपनी का कहना है कि, उनका प्रकाशन अधिकार सुरक्षित है और किसी भी अनधिकृत कॉपी का उपयोग अपराध माना जाएगा।

      संसद में उठाया गया मुद्दा: राहुल गांधी का बयान

      किताब के विवाद ने संसद तक ध्यान खींचा। 2-3 फरवरी को लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक मैगजीन में छपे आर्टिकल का हवाला देते हुए दावा किया कि, उसमें नरवणे की किताब के अंश हैं। स्पीकर ओम बिरला ने इसकी अनुमति नहीं दी, जिससे सदन में हंगामा हुआ और कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

      इसके बाद राहुल गांधी किताब की एक प्रति लेकर संसद पहुंचे और इसके पन्ने सदस्यों के सामने दिखाए। उन्होंने कहा कि, इस किताब में 31 अगस्त 2020 को लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर हुई घटनाओं का विस्तृत विवरण है।

      Uploaded media

      किताब में संवेदनशील और महत्वपूर्ण घटनाएं

      Four Stars of Destiny में नरवणे के लगभग चार दशक लंबे सैन्य करियर के अनुभव शामिल हैं। इसमें भारतीय सेना के सेकेंड लेफ्टिनेंट से लेकर थल सेनाध्यक्ष बनने तक के अनुभव, युद्ध और ऑपरेशन्स, रणनीतिक फैसले और नेतृत्व की कहानियां शामिल हैं।

      गलवान और चीन की टैंक मूवमेंट का विवरण

      31 अगस्त 2020, रात 8:15 बजे: भारतीय सेना की नॉर्दर्न कमांड के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल योगेश जोशी को सूचना मिली कि चार चीनी टैंक पूर्वी लद्दाख में आगे बढ़ रहे हैं।

      8:15-8:30 बजे: लेफ्टिनेंट जनरल ने नरवणे को तुरंत जानकारी दी। चीनी टैंक कैलाश रेंज से कुछ सौ मीटर की दूरी पर थे।

      8:30 बजे के बाद: नरवणे ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, NSA अजित डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से संपर्क कर स्पष्ट निर्देश मांगे।

      9:10 बजे: चीनी टैंक अब दर्रे से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर थे। मीडियम आर्टिलरी से फायरिंग के विकल्प पर विचार किया गया।

      10:30 बजे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निर्देश केवल इतना था- जो उचित समझो, वो करो। नरवणे ने कहा कि यह पूरी तरह से सैन्य फैसला था, प्रधानमंत्री को केवल ब्रीफ किया गया।

      किताब में इन घटनाओं के साथ-साथ अग्निवीर योजना और सेना के आंतरिक रणनीतिक फैसलों का भी विस्तृत विवरण है।

      जनरल नरवणे का सैन्य करियर और महत्व

      जनरल मनोज मुकुंद नरवणे 31 दिसंबर 2019 से 30 अप्रैल 2022 तक भारतीय सेना के 28वें प्रमुख रहे। उनका लगभग चार दशक लंबा सैन्य करियर विभिन्न ऑपरेशन्स और कमांड पोस्टों से गुजरते हुए थल सेनाध्यक्ष तक पहुंचा।

      नरवणे ने पहले भी सार्वजनिक मंचों पर बताया था कि उनकी किताब पेंगुइन पब्लिशर ग्रुप को छपने के लिए दी गई है। लेकिन प्रकाशन के लिए रक्षा मंत्रालय की मंजूरी अभी नहीं मिली है।

      अनधिकृत लीक और सुरक्षा सवाल

      किताब की संवेदनशीलता और सैन्य मामलों का विवरण इसे अत्यंत संवेदनशील और गोपनीय बनाता है। लीक हुई PDF और ऑनलाइन वायरल सामग्री ने इसे कानूनी और सुरक्षा दृष्टि से गंभीर मामला बना दिया है। पुलिस और पब्लिशिंग हाउस दोनों ही इस लीक को रोकने और जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाने के लिए कदम उठा रहे हैं। यह विवाद राजनीतिक दृष्टि से भी संवेदनशील बन गया क्योंकि लोकसभा में हंगामा और सांसदों के सस्पेंशन की घटनाएं सामने आईं।

      यह भी पढ़ें: सेलिब्रिटी स्टेटस का असर नहीं... एक्टर सलमान खान के खिलाफ वारंट जारी

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Lok sabha

      Rahul Gandhi

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      धार में इनकम टैक्स की रेड टीम बनकर करोड़ों की लूट करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ाया

      धार में इनकम टैक्स की रेड टीम बनकर करोड़ों की लूट करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ाया

      फर्जी लैब रिपोर्ट से एक्सपोर्ट के मामले में फूड कंपनी का डायरेक्टर मोदी गिरफ्तार, ED ने लिया रिमांड पर

      फर्जी लैब रिपोर्ट से एक्सपोर्ट के मामले में फूड कंपनी का डायरेक्टर मोदी गिरफ्तार, ED ने लिया रिमांड पर

      वेकेशन पैकेज का झांसा पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग ने कंपनी पर लगाया ₹3.10 लाख जुर्माना

      भोपाल:वेकेशन पैकेज का झांसा पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग ने कंपनी पर लगाया ₹3.10 लाख जुर्माना

      बरेठा टोल प्लाजा पर संत समाज का प्रदर्शन, दो घंटे तक हाईवे पर लगा जाम

      ग्वालियर:बरेठा टोल प्लाजा पर संत समाज का प्रदर्शन, दो घंटे तक हाईवे पर लगा जाम

      ऑटम डुरल्ड आर्कापॉ ने रचा इतिहास, ‘बेस्ट सिनेमैटोग्राफी’ जीतने वाली पहली महिला बनीं

      Academy Awards 2026: ऑटम डुरल्ड आर्कापॉ ने रचा इतिहास, ‘बेस्ट सिनेमैटोग्राफी’ जीतने वाली पहली महिला बनीं

      गोलगप्पों की प्लेट हुई छोटी, फ्री टिक्की न मिलने पर हुए विवाद

      गैस सिलेंडर की किल्लत का असर!गोलगप्पों की प्लेट हुई छोटी, फ्री टिक्की न मिलने पर हुए विवाद

      सोफिया फिरदौस समेत तीन विधायकों की क्रॉस वोटिंग

      राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की फजीहत!सोफिया फिरदौस समेत तीन विधायकों की क्रॉस वोटिंग

      दिवाली 2026 पर होगी रिलीज, अंशुमान झा ने बर्थडे पर किया ऐलान

      'लकड़बग्घा 2' का टीजर पोस्टर जारी: दिवाली 2026 पर होगी रिलीज, अंशुमान झा ने बर्थडे पर किया ऐलान

      गांव, कस्बों के साथ शहरों में भी अब कंडों पर सुलग रहे चूल्हे, दाम भी बढ़े   

      LPG की किल्लत...गांव, कस्बों के साथ शहरों में भी अब कंडों पर सुलग रहे चूल्हे, दाम भी बढ़े  

      प्रभास की नई रणनीति, दो बड़े निर्देशकों के साथ लाएंगे पैन-इंडिया फिल्में

      प्रभास की नई रणनीति, दो बड़े निर्देशकों के साथ लाएंगे पैन-इंडिया फिल्में

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....