Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Peoples Update Special :इंदौर की त्रिशा ने विंटर वैकेशन का उपयोग किया, दूसरे स्टूडेंट्स की मदद के लिए शुरू की लाइब्रेरी

इंदौर की एक छात्रा त्रिशा बांठिया ने 20 दिन की सर्दियों की छुट्टियों में एक एनजीओ बनाकर दूसरे छात्र-छात्राओं के लिए लाइब्रेरी शुरू कर दी। अब त्रिशा की इस मुहिम को खासा समर्थन मिल रहा है।
Follow on Google News
इंदौर की त्रिशा ने विंटर वैकेशन का उपयोग किया, दूसरे स्टूडेंट्स की मदद के लिए शुरू की लाइब्रेरी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    प्रभा उपाध्याय, इंदौर। शहर की 14 वर्षीय छात्रा त्रिशा बांठिया ने (देहरादून के वेल्हम गर्ल्स स्कूल में कक्षा 8 की छात्रा) अपने 20 दिन की विंटर वेकेशन के दौरान इंदौर में 'संकल्प' नामक एक युवा-नेतृत्व वाला एनजीओ खड़ा किया। उनकी वैकेशन 20 दिसंबर 2025 से 13 जनवरी 2026 के बीच थी। त्रिशा ने न केवल इंदौर, बल्कि असम और मेरठ जैसे अन्य शहरों में भी एक साथ सेवा अभियान चलाया। इस दौरान जरूरतमंदों को भोजन वितरण के साथ-साथ सरकारी स्कूलों में एआई, अंग्रेजी, स्वच्छता जैसे विषयों पर कार्यशालाएं आयोजित की गईं।

    प्रोजेक्ट पुस्तक से वंचित बच्चों के लिए मिनी लाइब्रेरी

    त्रिशा की मां निकिता बांठिया ने बताया कि त्रिशा ने 'प्रोजेक्ट पुस्तक' की कमान संभाली, जिसका उद्देश्य वंचित बच्चों के लिए मिनी लाइब्रेरी तैयार करना था। इसके तहत स्थानीय कैफे और बेकरी के सहयोग से कलेक्शन सेंटर बनाए गए जिनसे 180 पुरानी किताबें इक्ट्ठी की गर्इं। इस मुहिम को अभिनेता दिलीप जोशी (तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल के जेठालाल) और बॉलीवुड सिंगर निकिता गांधी का भी समर्थन मिला।

    सरकारी स्कूलों में ज्ञान का प्रकाश

    एकत्र की गई पुस्तकों का वितरण इंदौर के विभिन्न सरकारी स्कूलों में किया गया। एमआईजी स्कूल को 65 और विजयनगर स्कूल को 70 रोचक व ज्ञानवर्धक पुस्तकें प्रदान की गईं। नंदा नगर सरकारी स्कूल की लाइब्रेरी को भी सुसज्जित किया गया। मालवीय नगर स्कूल की प्राचार्य कामिनी साहू ने इस पहल को बच्चों के लिए प्रेरणादायी और अनूठा बताया। अब तक देशभर से 25 स्वयंसेवक संकल्प से जुड़ चुके हैं और एनजीओ के पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

     बच्चों की जरूरतें पूरा करने का प्रयास

    मेरे बथर्ड पर हर साल मेरे पैरेंट्स जरूरतमंद बच्चों के बीच ले जाते थे। तभी सोचा क्यों न एक ऐसा काम शुरू किया जाए जिससे बच्चों की जरुरतें पूरी होती रहें।

    त्रिशा बांठिया, फाउंडर, संकल्प एनजीओ

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts