Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

किन्नर जिहाद: बंगलादेशी किन्नरो के भेष में छिपे, हिंदू घरों से धमकाकर जबरन होती है नेग वसूली 

किन्नर अखाड़ा संस्थापक ऋषि अजय दास के साथ 40 से ज्यादा किन्नरों ने  हिंदू किन्नरों के जबरन धर्मांतरण किया खुलासा
Follow on Google News
 बंगलादेशी किन्नरो के भेष में छिपे, हिंदू घरों से धमकाकर जबरन होती है नेग वसूली 
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल।  किन्नर अखाड़ा के संस्थापक ऋषि अजय दास और मध्यप्रदेश के किन्नरों ने देश की सुरक्षा को खतरा बताते कहा है कि किन्नरों के डेरों की जांच करवाई जाए, ताकि वहां हिजडेÞ बनकर रहने वाले बंगलादेशी पकडेÞ जा सके। साथ ही किन्नरों से टैक्स की वसूली की जाकर हिंदू किन्नरों को जबरन इस्लाम कबूल करवाने पर रोक लगाई जाए, क्योंकि किन्नर जिहाद चल रहा है, जिसकी चपेट में सनातनी हिंदू ही आ रहे हैं। यह मांगें किन्नर अखाड़ा संस्थापक ऋषि अजय दास और उनके साथ करीब 40 से ज्यादा किन्नरों ने भोपाल में मीडिया के सामने करते हुए भोपाल के मंगलवारा के किन्नर गुरु सुरैया हाजी पर गंभीर आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। इनका कहना था कि बंगलादेशी भेष बदलकर हिजड़ा बनकर छिपे हुए हैं, ऐसे में प्रत्येक किन्नर की जांच की जाए। यह भी बताया कि किन्नरों की ही मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने किन्नरों को समान अधिकार दिए हैं। ऐसे में संविधान में समान अधिकार मिलने के बाद किन्नरों से भी उनकी कमाई पर टैक्स वसूली करने से लेकर दूसरे सामाजिक दायित्वों को पूरा करवाया जाए।

    मंगलवारा के सुरैया हाजी पर लगाए संगीन आरोप

    किन्नरों ने आरोप लगाया कि उनकी कमाई को सुरैया हाजी अपने गुंडों से मारपीट करवाकर छीन लेता है और विरोध करने पर थाने में हंगामा करके फर्जी एफआईआर दर्ज करवा देता है। किन्नरों ने बताया कि कई बार कलेक्टर से लेकर पुलिस तक को सबूतों के साथ आवेदन दे चुके हैं, फिर भी कार्रवाई नहीं होती है। किन्नरों ने कहा कि सुरैया हाजी की संपत्ति और बंगलादेशियों से संबंधो की जांच की जाए। कई संदिग्ध विदेशी किन्नरों के पहनावे में आकर रुकते हैं। वहीं विरोध करने या सवाल करने पर बेरहमी से मारपीट की जाती है और रुपए पैसे से लेकर गहने तक छीन लिए जाते हैं। 

    हिंदू किन्नरों की नहीं सुनता पुलिस प्रशासन

    किन्नरों ने कई मामले गिनाते हुए कहा कि राजधानी से लेकर पूरे मध्यप्रदेश में मुस्लिम किन्नरों का आतंक है, जिनकी प्रताड़ना और लूटमार के बारे में पुलिस को बताने के बाद भी सुनवाई नहीं होती है। उल्टे सुरैया हाजी के दबाव में पुलिस निर्दोष किन्नरों पर एफआईआर दर्ज कर लेती है। खासकर पुराने भोपाल के थानों में सुरैया हाजी की ही चलती है। इसी से हिंंदू किन्नरों के साथ बर्बर बर्ताव करके धर्मांतरण करवाया जाता है। यहां तक कि किन्नरों की मौत के बाद हिंदू परंपरा के अनुसार दाह संस्कार नहीं किया जाता, बल्कि इस्लामी तरीके से दफन कर दिया जाता है। 

    कलेक्टोरेट तक मार्च के बाद सौपेंगे ज्ञापन

    किन्नरों ने यह भी बताया कि अपनी समस्याओं और मांगों की सुनवाई के लिए मंगलवार 10 फरवरी 2026 को मार्च करके भोपाल कलेक्टोरेट पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे, ताकि सिर्फ सनातनी किन्नरों को ही हिंदुओं के घरों से नेग मिले। हिंदुओं को भी जागरुक किया जाएगा कि दुआ और बद्दुआ से नहीं डरें और सिर्फ हिंदू किन्नरो को ही नेग और दान दें। किन्नरों ने कहा कि हिंदुओं के घरों से हजारों रुपए धमका कर और बद्दुआ का डर दिखाकर जबरन वसूली करने वाले मुस्लिम किन्नर बाद में सनातन धर्म के ही खिलाफ काम करते हैं। 

    Vijay S. Gaur
    By Vijay S. Gaur

    विजय एस. गौर, पीपुल्स समाचार में रीजनल एडीटर हैं। साथ ही राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, खेती-किसानी,...Read More

    Latest Posts