Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

फाइनल अल्टिमेटम पर PAK!ICC ने पाक की उम्मीदों पर फेरा पानी, तीनों शर्तें खारिज की

7 फरवरी को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से इस मैच पर दोबारा विचार करने की अपील की थी। इसके बाद श्रीलंका क्रिकेट ने PCB को मेल लिखा।
ICC ने पाक की उम्मीदों पर फेरा पानी, तीनों शर्तें खारिज की
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर रहे पाकिस्तान को आईसीसी ने बड़ा झटका दिया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पाकिस्तान की ओर से रखी गई तीनों शर्तों को खारिज कर दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के साथ हुई अहम बैठक के बाद आईसीसी ने उसे अंतिम अल्टीमेटम दे दिया है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब PCB अपना रुख बदल सकता है और 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ मुकाबला खेलने के लिए तैयार हो सकता है।

    ICC का साफ संदेश- टूर्नामेंट नियमों से कोई समझौता नहीं होगा

    दरअसल, पाकिस्तान ने पहले भारत से प्रस्तावित मैच के बॉयकॉट का ऐलान किया था। इसी मुद्दे पर बातचीत के लिए ICC के दो प्रतिनिधि इमरान ख्वाजा और मुबाशिर उस्मानी रविवार सुबह लाहौर पहुंचे थे। वहां उन्होंने पीसीबी अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। आईसीसी ने साफ कर दिया है कि टूर्नामेंट के नियमों और शेड्यूल से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

    अब PAK सरकार को लेना है अंतिम फैसला

    लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हुई इस अहम बैठक में पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी, आईसीसी के डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम मौजूद थे। बैठक करीब पांच घंटे तक चली, जिसमें भारत–पाकिस्तान मैच को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के बाद अब इस पूरे मामले पर अंतिम फैसला पाकिस्तान सरकार को लेना है।

    पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पूरी स्थिति से अवगत कराएंगे, जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अगले 24 घंटों के भीतर अपना रुख स्पष्ट कर सकता है।

    SLC - टूर्नामेंट की इमेज खराब होगी, आर्थिक नुकसान भी

    7 फरवरी को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से भारत–पाकिस्तान मैच पर दोबारा विचार करने की अपील की थी। इसके बाद श्रीलंका क्रिकेट की ओर से पीसीबी को एक ईमेल भेजा गया। इस मेल में कहा गया कि अगर भारत–पाकिस्तान मुकाबला नहीं होता है तो इससे श्रीलंका क्रिकेट को बड़ा आर्थिक नुकसान होगा और टूर्नामेंट की छवि पर भी नकारात्मक असर पड़ेगा।

    श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने संदेश में साफ तौर पर लिखा कि वह इस टूर्नामेंट की मेजबानी भारत के साथ मिलकर कर रहा है। ऐसे में भारत–पाकिस्तान मैच रद्द होने की स्थिति में रेवेन्यू में भारी गिरावट आएगी, जिसका सीधा नुकसान मेजबान बोर्ड को उठाना पड़ेगा।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts