Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

प्रभारी मंत्रियों का ऐलान शीघ्र, सभी जिलों में निकलेंगीं तिरंगा रैलियां

सीएम बोले- प्रदेश के डेढ़ करोड़ घरों में तिरंगा फहराएगी भाजपा
प्रभारी मंत्रियों का ऐलान शीघ्र, सभी जिलों में निकलेंगीं तिरंगा रैलियां
भोपाल। आजादी की वर्षगांठ के मौके पर भाजपा प्रदेश के डेढ़ करोड़ घरों में तिरंगा लहराएगी। इसके लिए 11- 13 अगस्त तक सभी जिलों में तिरंगा रैलियां निकाली जाएंगीं। 14 अगस्त को पार्टी विभाजन की विभीषिका दिवस भी मनाएगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि कार्यक्रम में सभी की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि बहुत जल्द आपको प्रभारी मंत्री मिलेंगे जो सभी 55 जिलों में ध्वजारोहण करेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा बोले प्रदेश के सभी डेढ़ करोड़ घरों पर कार्यकर्ता तिरंगा फहराएंगे। सेल्फी विथ तिरंगा कार्यक्रम भी सोशल मीडिया पर चलाया जाएगा। प्रदेश स्तर पर अभियान का संयोजक सांसद कविता पाटीदार को बनाया गया है। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने संगठन के कार्यक्रमों पर चर्चा की। बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश भाजपा प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा मौजूद थे।

हर जिले में पुलिस बैंड

सीएम डॉ यादव ने यह भी ऐलान किया कि प्रदेश में पहली बार 55 जिलों में पुलिस बैंड कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। 10 अगस्त को नारी सशक्तिकरण के लिए कार्यक्रम होगा। 25 हजार जगहों पर एक साथ कार्यक्रम होंगे।

स्वयं सेवक होंगे तैनात

अभी तक फसलों के नुकसान की रिपोर्ट पटवारी देते थे लेकिन, अब इसके लिए हर पंचायत में कम से कम आठवीं पास स्वयंसेवक तैनात किए जाएंगे। ये अपने स्मार्टफोन से नुकसान की वीडियो/फोटो अपलोड करेंगे।

सीएम ने दिया जिलाध्यक्ष के छींकने का हिसाब..!

सीएम डॉ. यादव के संबोधन में एक जिलाध्यक्ष ने जोर से छींक दिया। आवाज इतनी तेज थी कि सभी का ध्यान उनकी तरफ चला गया। यह देख सीएम यादव ने भी भाषण के बीच उनकी छींकने की अदा पर परिहास कर दिया। वह बोले- अरे ये अपने खंडवा वाले हैं, मैं इनकी छींकने की स्टाइल जानता हूं। अभी उनकी 3 छींक ही आईं हैं, ये 5 की गिनती पूरी करते हैं। इतनी जोर से छींकते हैं कि सारी नलियां साफ हो जाती हैं। यह सुनते ही एक बार फिर सभागार ठहाकों से गूंज उठा।

विभाजन की विभीषिका पर प्रदर्शनी

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि 7 अगस्त को जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की जाएगी। 11, 12 और 13 अगस्त को प्रदेश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएंगीं। स्वतंत्रता दिवस पर सभी 64 हजार 523 बूथों पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। तिरंगा यात्रा के साथ युद्ध स्मारकों पर पुष्पांजलि और विभाजन की विभीषिका के बारे में युवा पीढ़ी को बताया जाएगा।
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts