Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'Mohan Yadav' In Mandla :सीएम के जन्मदिन पर मंडला अस्पताल पहुंचीं मंत्री, नवजात का नाम रखा 'मोहन यादव'

मंडला में 25 मार्च को जन्मे एक बालक का नाम मोहन यादव रखा गया। दरअसल पीएचई मंत्री संपतिया उइके बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में आयोजित समारोह में गईं थीं। तब उन्होंने बच्चे का नामकरण किया।
Follow on Google News
सीएम के जन्मदिन पर मंडला अस्पताल पहुंचीं मंत्री, नवजात का नाम रखा 'मोहन यादव'
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मंडला। मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को मंडला जिला चिकित्सालय में विशेष समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने एक नवजात शिशु का नाम 'मोहन यादव' रखा। 

    गोद में उठाकर दुलार किया

    मंत्री संपतिया उइके मेटरनिटी वार्ड पहुंचीं जहां उन्होंने जिले के इमलिया गांव निवासी गायत्री यादव पति विजय यादव के परिवार में आज सुबह जन्मे नवजात शिशु को गोद में लिया। मंत्री ने मौके पर ही बच्चे का नामकरण करते हुए उसका नाम 'मोहन यादव' रखा। उन्होंने परिजनों को बधाई दी और कहा कि यह बालक भी मुख्यमंत्री के नाम की तरह प्रदेश का गौरव बढ़ाए। मंत्री उईके ने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर इस बच्चे का जन्म एक सुखद संयोग है। उन्होंने बच्चे के स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    मरीजों का हाल जाना, फल बांटे

    मंत्री उईके के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, नपा अध्यक्ष विनोद कछवाहा, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, अन्य प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंत्री ने विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें फल वितरित किए। उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ व दीघार्यु जीवन की कामना भी की। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली गई। इस अवसर पर एक रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया, जिसकी शुरुआत सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे ने स्वयं रक्तदान कर की।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts