PlayBreaking News

राहुल गांधी के बयान पर मंत्री सारंग का हमला, कहा- खाते हो भारत का और गाते हो पाक और चीन का

Follow on Google News
राहुल गांधी के बयान पर मंत्री सारंग का हमला, कहा- खाते हो भारत का और गाते हो पाक और चीन का
भोपाल। मप्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। लंदन में एक कार्यक्रम में राहुल गांधी द्वारा दिए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री सारंग ने कहा, राहुल गांधी का बयान देशद्रोह की श्रेणी में आता है। खाते हो भारत का और गाते हो पाकिस्तान और चीन का। ये भी पढ़ें: CM शिवराज बोले- कांग्रेस का ओबीसी विरोधी इतिहास रहा है, हमने कोर्ट में आरक्षण के लिए लड़ी लड़ाई https://twitter.com/psamachar1/status/1527960298757402624

आप भारत की बुराई कर रहे थे : मंत्री सारंग

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि राहुल गांधी का बयान देशद्रोह की श्रेणी में आता है। खाते हो भारत का और गाते हो पाकिस्तान और चीन का। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम गिराना यह कांग्रेस की आदत रही है। आप भारत में हमें गाली दो चलेगा, लेकिन बाहर नहीं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आप भारत की राजनीतिक हस्ती हो, इसलिए आपको वहां बुलाया गया था। आप वहां पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे और आप भारत की बुराई कर रहे थे और भारत के खिलाफ बात कर रहे हो। ये बहुत गंभीर मामला है।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर बोला हमला

गौरतलब है कि लंदन के एक कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर देश में नफरत फैलाने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी ने पूरे देश में केरोसिन छिड़क दिया है, एक चिंगारी से आग भड़क सकती है। राहुल गांधी ने कहा कि देश में हालात ठीक नहीं है। कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम मोदी किसी की नहीं सुनते हैं। देश में लोगों की आवाज दबाने की कोशिश हो रही है। राहुल गांधी ने चीन मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। राहुल गांधी ने कहा कि चीनी सेना लद्दाख में घुस चुकी है। राहुल गांधी ने एलएसी विवाद के रूस-यूक्रेन युद्ध से भी जोड़ दिया। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts