Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

VIT Student Protest : मंत्री कृष्णा गौर पहुंचीं VIT, कहा-प्रबंधन छात्रों की बात सुन लेता तो हंगामा नहीं होता 

सीहोर के आष्टा स्थित VIT यूनिवर्सिटी में छात्रों के प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर गुरुवार को VIT कैंपस पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने छात्रों से भी बात की। 
 मंत्री कृष्णा गौर पहुंचीं VIT, कहा-प्रबंधन छात्रों की बात सुन लेता तो हंगामा नहीं होता 
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री कृष्णा गौर गुरुवार को VIT कैंपस पहुंचीं। यहां उन्होंने प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों व कुछ छात्रों से बात की। उन्होंने प्रबंधन से भी मामले के बारे में जानकारी ली है। मीडिया से बात करते हुए मंत्री कृष्णा गौर ने कहा है कि यहां आकर पता चला है कि छात्र-छात्राओं ने अपनी कुछ मांगें प्रबंधन के सामने रखीं थीं, लेकिन प्रबंधन ने उन पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अगर VIT प्रबंधन छात्र-छात्राओं की बात मान लेता तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती। 

    पहली जिम्मेदारी स्थिति नियंत्रण में रखना 

    मंत्री गौर ने कहा कि हम सब की पहली जिम्मेदारी है कि स्थिति को नियंत्रित किया जाए। सरकार की प्राथमिकता है कि छात्रों को पूरी सुरक्षा मिले, उनका स्वास्थ्य ठीक रहे और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। उन्होंने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, इसकी पुनरावृत्ति नहीं हो इसके लिए प्रबंधन को भी कहा जा रहा है। पुलिस और प्रशासन सतर्कता से इस पूरे मामले पर नजर रखे हुए है। 

    प्रबंधन ने वार्डन पर कार्रवाई की

    छात्रों के उग्र होने के बाद VIT प्रबंधन ने हॉस्टल के वार्डन को हटाने की कार्रवाई की है। मंत्री गौर ने बताया कि प्रबंधन को स्पष्ट रूप से कहा गया है कि किसी भी हाल में ऐसे घटनाक्रम की स्थिति नहीं बनना चाहिए। वहीं संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। 

    पानी और भोजन के सैंपल लिए

    मंत्री गौर ने बताया कि छात्रों की शिकायत थी कि यहां पानी और भोजन अच्छा नहीं मिलता। इस पर पीएचई ने पानी और खाद्य विभाग ने खाने के सैंपल लिए हैं। अभी किसी भी छात्र या छात्रा की मौत होने की अधिकृत जानकारी नहीं मिली है। कुछ बच्चों के बीमार होने की जानकारी जरूर सामने आई है। उन्होंने कहा कि हमने प्रशासन को भी सख्त निर्देश दिए हैं कि कैंपस में अब कोई घटना नहीं होना चाहिए। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

    Latest Posts