People's Update
Wednesday, April 22, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Wednesday, April 22, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    ईरानी मिलिट्री और पुलिस को नहीं मिल रही सैलरी- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
    लालू प्रसाद यादव की जमानत रद्द करने के मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
    कर्नाटक बीजेपी का 9 मई को चित्रदुर्ग में रैली का ऐलान
    पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी आज, सेना बोली- भारत कुछ नहीं भुला
    महाकाल की शरण में सांसद-एक्टर रवि किशन
    181 दिन बाद खुले केदारनाथ धाम के कपाट, सेना ने हेलिकॉप्टर से बरसाए फूल
    मध्य प्रदेश
    इंदौर

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज बना रैगिंग का अड्डा -एक माह में दूसरी बार बर्बरता उजागर

    Publish Date: 21 Dec 2025, 9:46 AM (IST)Reading Time: 9 Minute Read
    Follow on Google News
    एमजीएम मेडिकल कॉलेज बना रैगिंग का अड्डा -एक माह में दूसरी बार बर्बरता उजागर
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      इंदौर -- एमजीएम मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सीनियर छात्रों पर सख्त और उदाहरणात्मक कार्रवाई न होने का सीधा नतीजा यह है कि रैगिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। कॉलेज प्रशासन की कमजोर पकड़ और ढीली कार्यवाही ने हालात इतने भयावह कर दिए हैं कि एक ही माह में दूसरी बार रैगिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने मेडिकल शिक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

      ताजा मामले में आरोप है कि पहले भी रैगिंग में शामिल रह चुके सीनियर छात्रों ने जूनियर विद्यार्थियों को अपने निजी फ्लैट पर बुलाया। वहां उनके साथ मारपीट की गई, जबरन डांस करवाया गया और शराब पीने के लिए मजबूर किया गया। यह खुलासा बताता है कि रैगिंग अब सिर्फ कॉलेज कैंपस तक सीमित नहीं रही, बल्कि सीनियरों ने इसे खुलेआम आपराधिक कृत्य का रूप दे दिया है।

      इस बार हैरानी की बात यह रही कि मामले की शिकायत यूजीसी के बजाय एक अज्ञात पत्र के माध्यम से कॉलेज प्रबंधन तक पहुंची। इसके बाद एंटी-रैगिंग कमेटी द्वारा की गई जांच में पूरे घटनाक्रम की पुष्टि हुई। रैगिंग से पीड़ित विद्यार्थियों में इंदौर के एक प्रसिद्ध डॉक्टर का बेटा भी शामिल है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

      शिकायत के अनुसार, पीड़ित जूनियर विद्यार्थी वर्ष 2025 बैच के हैं, जबकि आरोप वर्ष 2024 बैच के सीनियर छात्रों पर लगे हैं। जूनियरों ने बताया कि सीनियरों ने उन्हें निजी फ्लैट पर बुलाकर पहले मारपीट की, फिर जबरन डांस करवाया और शराब पीने के लिए दबाव बनाया। विरोध करने पर उन्हें डराया-धमकाया गया, जिससे वे मानसिक रूप से टूट गए।

      जांच में यह भी सामने आया है कि रैगिंग में शामिल दो सीनियर वही हैं, जो 18 नवंबर की घटना में भी शामिल थे। इन्हें कॉलेज प्रबंधन द्वारा एक माह के लिए सस्पेंड किया गया था। इसके बावजूद दोबारा रैगिंग की घटना सामने आना इस बात का सबूत है कि कॉलेज द्वारा की गई सस्पेंशन जैसी कार्रवाई का सीनियरों पर कोई असर नहीं पड़ा है। मामले में डीन अरविंद घनघोरिया ने केवल इतना कहा है कि प्रकरण की जांच की जा रही है।

      अलग-अलग बुलाकर लिए गए बयान, रैगिंग की पुष्टि

      रैगिंग की शिकायत के बाद सीनियर और जूनियर विद्यार्थियों को अलग-अलग एंटी-रैगिंग कमेटी के सामने बयान के लिए बुलाया गया। जांच में रैगिंग होने की स्पष्ट पुष्टि हुई है। हालत यह थी कि जूनियर विद्यार्थी इतने डरे हुए थे कि वे कमेटी के सामने खुलकर अपनी बात तक नहीं रख पा रहे थे, जो कॉलेज में फैले भय के माहौल को दर्शाता है।

      जूनियरों से घंटों तक करवाई जाती है ‘फील्डिंग’

      हाल ही में जूनियर विद्यार्थियों ने एक और शिकायत कॉलेज प्रबंधन को सौंपी है। इसमें उन्होंने बताया कि सीनियर छात्र क्रिकेट खेलने के नाम पर उन्हें केवल फील्डिंग करवाते हैं, बैटिंग तक नहीं देते। घंटों तक एक ही जगह खड़ा रखा जाता है, जिससे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जाती है। इस शिकायत की भी जांच जारी बताई जा रही है।

      एक माह पहले तीन घंटे तक बनाया था बंधक

      ·       18 नवंबर को एमजीएम मेडिकल कॉलेज के जूनियर विद्यार्थियों ने यूजीसी में रैगिंग की शिकायत दर्ज कराई थी।

      ·       19 नवंबर को मामला कॉलेज प्रबंधन के संज्ञान में आया।

      ·       20 नवंबर को एंटी-रैगिंग सेल की बैठक हुई, जिसमें सीनियर और जूनियर दोनों के बयान लिए गए।

      ·       इसके बाद चार सीनियर छात्रों को एक माह के लिए सस्पेंड किया गया।

      ·       शिकायत में बताया गया था कि सीनियर आए दिन प्रताड़ित करते हैं, निजी फ्लैट पर बुलाकर मारपीट करते हैं, अपशब्द कहते हैं और शराब-सिगरेट पीने के लिए दबाव बनाते हैं।

      ·       आरोप यह भी था कि 2024 बैच के सीनियर छात्रों ने जूनियरों को घंटों तक बंधक बनाकर रखा था।

      छात्रा की रैगिंग से टूटी मानसिक हालत, 22 किलो वजन कम

      इससे पहले अक्टूबर माह में भी रैगिंग का गंभीर मामला सामने आया था। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की प्रथम वर्ष की पीजी छात्रा ने आरोप लगाया था कि वह मानसिक रूप से इतनी प्रताड़ित हो गई कि 14 दिन की छुट्टी लेकर घर चली गई। उसने दावा किया था कि चार माह में उसका 22 किलो वजन कम हो गया। हालांकि बाद में उसने अपनी शिकायत वापस ले ली थी, जिसने सिस्टम की कार्यप्रणाली पर और सवाल खड़े किए।

      दो वर्षों में आठ से अधिक बार रैगिंग की शिकायत

      ·       दिसंबर 2024 में ‘प्लीज हेल्प मी’ नाम से बनाए गए एक्स अकाउंट पर होस्टल में रैगिंग की शिकायत सामने आई थी।

      ·       इस मामले में 54 विद्यार्थियों के बयान लिए गए, लेकिन सभी ने रैगिंग से इंकार कर दिया।

      ·       यूजीसी दिल्ली में की गई एक शिकायत में विद्यार्थी ने बताया था कि वर्ष 2018 बैच के सीनियर रोज रात 11 बजे से सुबह 6-7 बजे तक होस्टल की छत पर रैगिंग करते हैं।

      ·       क्रिकेट और वॉलीबॉल के नाम पर बिना ब्रेक छह घंटे तक फील्डिंग करवाई जाती है।

      ·       बीते दो वर्षों में एमजीएम मेडिकल कॉलेज में आठ से अधिक बार रैगिंग की शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं।

      लगातार सामने आ रहे मामलों ने यह साफ कर दिया है कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज में रैगिंग एक संगठित और गहराई तक फैली समस्या बन चुकी है। यदि अब भी कॉलेज प्रशासन और शासन ने कठोर, स्थायी और उदाहरणात्मक कार्रवाई नहीं की, तो यह संस्थान पढ़ाई से ज्यादा डर, दहशत और प्रताड़ना के लिए जाना जाएगा।

       

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Dean Arvind Ghanghoria

      Anti-Ragging Committee

      Ragging case

      mgm medical college

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Hemant Nagle
      By Hemant Nagle

      हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

      Related Posts

      नई दिल्ली
      --°
      बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
      Source:AccuWeather
      icon

      Latest Posts

       डेली कॉलेज बना बीजेपी का रणनीति केंद्र, कड़ी सुरक्षा में जुटेंगे हजारों नेता”

      इंदौर में सियासी ‘महाकुंभ’ का आगाज: डेली कॉलेज बना बीजेपी का रणनीति केंद्र, कड़ी सुरक्षा में जुटेंगे हजारों नेता”

      हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा धाम, सीएम धामी ने की पूजा अर्चना

      केदारनाथ धाम के खुले कपाट:हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा धाम, सीएम धामी ने की पूजा अर्चना

      मोदी बोले- भारत आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा, पढ़िए 4 कहानियां जो अब सिर्फ यादें बन गई...

      पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी आज :मोदी बोले- भारत आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा, पढ़िए 4 कहानियां जो अब सिर्फ यादें बन गई...

      कमिश्नर की TI को फटकार!

      कातिल बेखौफ, पुलिस लाचार… कमिश्नर की TI को फटकार!

      केमिकल ड्रम फटे, मशीनरी खाक, 10 मजदूर काम कर रहे थे

      MP के Pithampur में आग का कहर :केमिकल ड्रम फटे, मशीनरी खाक, 10 मजदूर काम कर रहे थे

       सफाई कर्मियों को बड़ी राहत

      500 रुपये की किस्त,1500 का बिल खत्म- सफाई कर्मियों को बड़ी राहत

      ट्रंप का सीजफायर आगे बढ़ाने का फैसला, PAK की अपील पर अमेरिका ने रोके हमले

      US- Iran War :ट्रंप का सीजफायर आगे बढ़ाने का फैसला, PAK की अपील पर अमेरिका ने रोके हमले

      आज इन राशियों की खुलेगी पोल, सामने आ सकते है छुपे चेहरे और राज

      Aaj Ka Rashifal 22 April:आज इन राशियों की खुलेगी पोल, सामने आ सकते है छुपे चेहरे और राज

      सिरफिरे ने बुजुर्ग दंपति को बनाया बंधक, पेचकस से हमला, पुलिस की लापरवाही भी बेनकाब

      सिरफिरे ने बुजुर्ग दंपति को बनाया बंधक, पेचकस से हमला, पुलिस की लापरवाही भी बेनकाब

      खाकी पर लूट का दाग: वारंट की आड़ में 22 तोला सोना गायब, रिटायर CSP समेत कई जांच के घेरे में

      खाकी पर लूट का दाग: वारंट की आड़ में 22 तोला सोना गायब, रिटायर CSP समेत कई जांच के घेरे में

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Tech & Automobiles
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....