PlayBreaking News

राजस्थान :नीमराणा में भीषण आग, कबाड़ गोदाम में जिंदा जले 4 लोग, 7 साल की मासूम भी शामिल

जिस गोदाम में आग लगी, वहां बड़ी मात्रा में सेंट (परफ्यूम) की खाली शीशियां और अन्य कबाड़ रखा हुआ था। इसके साथ ही उसी परिसर में प्लास्टिक दाने की फैक्टरी भी संचालित हो रही थी।
Follow on Google News
नीमराणा में भीषण आग, कबाड़ गोदाम में जिंदा जले 4 लोग, 7 साल की मासूम भी शामिल
Image Courtesy : ANI

नीमराणा। राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराणा इलाके के मोल्हड़िया गांव में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां रिहायशी क्षेत्र में बने एक कबाड़ के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही हालात बेकाबू हो गए।

रात तक अस्पताल पहुंचाए गए चारों शव

नीमराणा इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में 7 साल की एक बच्ची और तीन मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे के बाद देर रात करीब 10 बजे तक चारों शवों को नीमराणा के सरकारी अस्पताल पहुंचा दिया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

/img/95/1777089594700

घटना के बाद मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद है

यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव के बीच मोदी सरकार का बड़ा दांव : अशोक लाहिड़ी को NITI आयोग का उपाध्यक्ष बनाया, जानें किसकी जगह लेंगे?

कबाड़ गोदाम में भरा था ज्वलनशील सामान

जिस गोदाम में आग लगी, वहां बड़ी मात्रा में सेंट (परफ्यूम) की खाली शीशियां और अन्य कबाड़ रखा हुआ था। इसके साथ ही उसी परिसर में प्लास्टिक दाने की फैक्टरी भी संचालित हो रही थी। आग तेजी से फैलते हुए फैक्टरी तक पहुंच गई, जिससे स्थिति और ज्यादा गंभीर हो गई।

/img/95/1777089692145

हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी जेसीबी

फैक्टरी में ब्लास्ट, लपटों ने बढ़ाया खतरा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्लास्टिक दाने की फैक्टरी में आग लगने के बाद धमाका भी हुआ। इससे आग और तेजी से फैल गई। यह इलाका आयात-निर्यात संवर्धन पार्क (EPIP) के पास स्थित है और गोदाम के करीब एक हाउसिंग सोसायटी भी मौजूद है, जिससे आसपास के लोगों में भी डर फैल गया।

यह भी पढ़ें: नासिक के बाद मुंबई में भी शर्मनाक कांड : टेलीकॉलिंग जॉब छोड़ी तो बौखलाया सहकर्मी, भेजीं अश्लील तस्वीरें; अब आरोपी सलाखों के पीछे

ट्रक फंसने से नहीं बच सके मजदूर

चश्मदीदों ने बताया कि आग लगते ही मजदूर बाहर निकलने के लिए दौड़े, लेकिन गेट पर एक ट्रक फंसा हुआ था। ट्रक चालक मौके से भाग गया, जिससे रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। मजदूरों ने दूसरी तरफ से निकलने की कोशिश की, लेकिन ऊंची दीवार के कारण वे बाहर नहीं निकल सके और आग की चपेट में आ गए।

बचाव कार्य जारी, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका

घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अभी भी कई मजदूर अंदर फंसे हो सकते हैं, जिससे मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। एसडीआरएफ और एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और जांच शुरू कर दी गई है। दूसरी ओर प्रशासन अंदर फंसे लोगों को बचाने की पूरी कोशिश में जुटा है।

Breaking News

दमकल की टीम ने आग पर पाया नियंत्रण

जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस और छह दमकल गाड़ियों की मदद से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मामले की जांच जारी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts