ऑटोमोबाइलटेक और ऑटोमोबाइल्स

मारुति सुजुकी की सभी कारें हुईं महंगी: कंपनी ने गाड़ियों की कीमत में आज से किया 1.1% का इजाफा

देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी ने नए साल के पहले महीने में ही अपनी कारों और एसयूवी की कीमतें बढ़ा दी हैं। सभी मॉडलों की एक्स-शोरूम कीमत में 1.1% का इजाफा किया गया है। कंपनी ने सोमवार को स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में इस बात का ऐलान कर दिया है। वैरिएंट और मॉडल के हिसाब से सभी गाड़ियों की कीमतों में अलग-अलग बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें आज से यानी कि 16 जनवरी 2023 से ही प्रभावी होंगी।

क्यों बढ़ाई गई कीमत

2 दिसंबर 2022 को ही कंपनी की और से इस बात की जानकारी दे दी गई थी। कंपनी ने बताया था कि, नए साल में कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की जाएगी। कंपनी के मुताबिक, वाहन बनाने में आने वाली लागत लगातार बढ़ने की वजह से कार की कीमतों में इजाफा किया गया है। बताया जा रहा है कि मारुति सुजुकी के बाद टाटा, हुंडई और मर्सिडीज बेंज जैसी कंपनियां भी कार की कीमतों में इजाफा कर सकती हैं।

मारुति सुजुकी ने अभी इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है कि, किस मॉडल की कीमत में कितना इजाफा किया जाएगा। हालांकि ये अलग-अलग मॉडलों पर निर्भर करेगा, कंपनी के व्हीकल लाइनअप में इस समय सबसे सस्ती ऑल्टो से लेकर ग्रैंड विटारा जैसे वाहन शामिल हैं।

कौन-सी गाड़ी कितनी महंगी हो सकती है

कार कितनी महंगी होगी (अनुमानित)
ऑल्टो 3,729 रुपए
वैगन आर 5,989 रुपए
स्विफ्ट 6,510 रुपए
बलेनो 7,139 रुपए
अर्टिका 9,251 रुपए

नोट: ये बढ़ोतरी दिल्ली एक्स शोरूम कीमत में गाड़ी के बेस मॉडल में है।

दिसंबर 2022 में कंपनी ने इतनी कारें बेचीं

अप्रैल 2022 से शुरु हुए वित्त वर्ष में कंपनी ने दिसंबर 2022 तक कुल 1179292 वाहनों की बिक्री की है। इस अवधि में कंपनी ने कुल 1193114 वाहनों को बनाया है। दिसंबर 2022 की बात करें तो कंपनी ने एक महीने में कुल 112010 वाहनों की बिक्री की।

ये भी पढ़ें- AUTO EXPO 2023 : मारुति ने पेश की पहली इलेक्ट्रिक SUV, सिंगल चार्ज में चलेगी 500 किमी

संबंधित खबरें...

Back to top button