राष्ट्रीय

AUTO EXPO 2023 : मारुति ने पेश की पहली इलेक्ट्रिक SUV, सिंगल चार्ज में चलेगी 500 किमी

नई दिल्ली। ऑटो एक्सपो 2023 की शुरुआत 11 जनवरी से दिल्ली में हुई। तीन साल के लंबे वक्त के बाद हुए इस ऑटो एक्सपो में भारत सहित दुनियाभर की ऑटोमोबाइल कंपनियां शामिल हुईं। एक्सपो में पहले दिन बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने शिरकत की।

शाहरुख ने लॉन्च की हुंडई की EV

शाहरुख ने Ioniq 5 EV की लॉन्चिंग की। उन्होंने हुंडई कंपनी की EV कार लॉन्चिंग में भी हिस्सा लिया। हुंडई ने अपनी नई कार का नाम Loniq 5 EV रखा है। कंपनी ने कार की शुरुआती कीमत 44.95 लाख रुपए रखी है। बताया जा रहा है कि बहुत जल्द यह कार भारतीय बाजारों में उतारी जाएगी। कंपनी के अधिकारी ने बताया कि इस गाड़ी को पांच कलर ऑप्शन में मार्केट में उतारा जाएगा।

18 मिनट में 80% तक चार्जिंग, एक चार्ज में 631 किमी की रेंज

भारत की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता हुंडई मोटर्स की इस प्रीमियम कार में 72.6 KwH का बैटरी पैक दिया गया है। यह बैटरी 214BHP का पॉवर और 350Nm का टॉर्क जनरेट करती है। फुल चार्ज होने पर इस SUV में 631 किमी की रेंज मिलेगी। कंपनी का कहना है कि आयनिक-5 को केवल 18 मिनट में 80% तक चार्ज किया जा सकता है। इसके लिए 350kW का डीसी चार्जर इस्तेमाल किया जाएगा।

मारुति ने वैगन-R का फ्लेक्स फ्यूल प्रोटोटाइप किया पेश

ऑटो एक्सपो में मारुति ने वैगन-आर का फ्लेक्स फ्यूल प्रोटोटाइप पेश किया। वैगन-R का फ्लेक्स फ्यूल वर्जन, 20 से 80% एथेनॉल पर चल सकेगा। फ्लेक्स फ्यूल की गाड़ियां चलाने में बेहद किफायती होती हैं, क्योंकि एथेनॉल फ्यूल डीजल-पेट्रोल के मुकाबले बहुत कम दाम पर मिल जाता है। इन गाड़ियों की सबसे खास बात यह है कि ये डीजल-पेट्रोल की तरह ही बढ़िया परफॉर्मेंस और बेहतर रनिंग कॉस्ट देती हैं। कंपनी ने कॉम्पेक्ट SUV ब्रेजा का CNG से चलने वाला मॉडल भी पेश किया।

सिंगल चार्ज में 550 किमी चलेगी मारुति SUV

एक्सपो में मारुति ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV कॉन्सेप्ट EVX भी पेश की। इमेजिनेक्स्ट विजन के साथ लाई गई इस कार को लेकर कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 550 KM चल सकेगी। EVX मारुति की तरफ से इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में पहली पेशकश है। लिहाजा, कंपनी ने इस इसके प्रेजेंटेशन में मेटावर्स का इस्तेमाल किया। मारुति का दावा है कि सुजुकी की बनाई नई SUV में परफॉर्मेंस के साथ एडवांस्ड कनेक्टिविटी फीचर्स भी मिलेंगे। कंपनी ने इलेक्ट्रिक SUV प्रोडक्शन के लिए 10 हजार करोड़ रुपए का निवेश करने का ऐलान भी किया है।

MG मोटर्स ने पेश की दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक MPV

MG मोटर्स ने दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक MPV पेश की। इसे MIFA-9 (मिफा-9) नाम दिया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि 0 से 100 की रफ्तार सिर्फ 4 सेकेंड में पकड़ लेगी। मौजूदा ग्लॉस्टर SUV के साथ यह MG के लाइन अप में सबसे बड़ी कार है। कंपनी ने कहा है कि सिंगल चार्ज में यह 500 KM से ज्यादा चलेगी।

संबंधित खबरें...

Back to top button