Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Suv e-Vitara:मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, 100 से ज्यादा देशों में होगी एक्सपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद जिले के हंसलपुर स्थित मारुति सुजुकी प्लांट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कंपनी की नई इलेक्ट्रिक वाहन यूनिट (EV Unit) का उद्घाटन किया।
Follow on Google News
मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, 100 से ज्यादा देशों में होगी एक्सपोर्ट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान 26 अगस्त 2025 को अहमदाबाद जिले के हंसलपुर स्थित मारुति सुजुकी प्लांट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कंपनी की नई इलेक्ट्रिक वाहन यूनिट (EV Unit) का उद्घाटन किया और देश में बनी पहली बैटरी इलेक्ट्रिक SUV e-VITARA को लॉन्च किया। इसी मौके पर इसके पहले बैच का प्रोडक्शन भी शुरू हो गया। मारुति ई-विटारा सिर्फ भारत में ही नहीं बिकेगी, बल्कि जापान और यूरोप सहित 100 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट भी की जाएगी।

    पीएम मोदी ने किया X पर पोस्ट

    Twitter Post

    कीमत और वेरिएंट्स

    • बेस मॉडल (49kWh बैटरी): करीब 20 लाख रुपए
    • 61kWh बैटरी पैक वाला मॉडल: करीब 25 लाख रुपए
    • e-AllGrip AWD वर्जन: करीब 30 लाख रुपए

    भारतीय बाजार में इसका मुकाबला MG ZS EV, टाटा कर्व EV, हुंडई क्रेटा EV और महिंद्रा BE05 से होगा।

    बैटरी पैक और रेंज

    ई-विटारा दो बैटरी पैक ऑप्शन में उपलब्ध होगी – 49kWh और 61kWh। कंपनी का दावा है कि यह कार फुल चार्ज पर 500 किलोमीटर से ज्यादा चल सकती है। इसमें 2 व्हील ड्राइव और 4 व्हील ड्राइव दोनों ऑप्शन दिए जाएंगे।

    एक्सटीरियर डिजाइन

    सुजुकी ई विटारा नए हार्टेक्ट-ई प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं वहीं पतली LED हेडलाइट्स और Y-शेप्ड DRL हैं। सबसे खास बात ये इसमें 19-इंच ब्लैक अलॉय व्हील और मस्क्यूलर बॉडी, रियर में कनेक्टेड LED टेल लाइट और इलेक्ट्रिक सनरूफ भी दिया गया है।

    इंटीरियर और फीचर्स

    मारुति ई-विटारा के इंटीरियर में डुअल-टोन ब्लैक-ऑरेंज केबिन, फ्लोटिंग डुअल स्क्रीन सेटअप और 2-स्पोक फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक मिलते हैं। साथ ही इसमें ऑटोमैटिक AC, वेंटिलेटेड सीटें और वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

    कब हुआ था रिवील?

    जनवरी 2025 में भारत ग्लोबल मोबिलिटी एक्सपो में ई-विटारा दिखाई गई थी। इससे पहले अक्टूबर 2024 में इटली के मिलान मोटर शो (EICMA-2024) में इसे ग्लोबल मार्केट के लिए पेश किया गया था। यह कार असल में EVX कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन वर्जन है, जिसे पहली बार ऑटो एक्सपो 2023 में दिखाया गया था।

    People's Reporter
    By People's Reporter

    Latest Posts