Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मानसरोवर ग्लोबल विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह संपन्न, कई हस्तियों को दी गई मानद उपाधि

मानसरोवर ग्लोबल विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह संपन्न, कई हस्तियों को दी गई मानद उपाधि
भोपाल। मानसरोवर ग्लोबल विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह संपन्न हो गया है। इस कार्यक्रम में देश की नामचीन हस्तियों को मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। मानसरोवर डेंटल कॉलेज के 400 से अधिक स्नातक, स्नातकोत्तर और शोध के विद्यार्थियों को नियमित उपाधियां प्रदान की गईं। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बच्चों को उपाधि प्रदान की, इसके साथ ही उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान मानसरोवर की कुलाधिपति मंजुला तिवारी, मुख्य कार्यकारी निदेशक गौरव तिवारी, प्रति कुलाधिपति डॉ. अरुण कुमार पांडेय और कुलगुरु डॉ. ए. एस. यादव ने दीप प्रज्ज्वलित किया।

इनको दी मानद उपाधि

इससे पहले प्री कॉन्क्लेव सेशन में देश की जानी मानी हस्तियों आचार्य पुंडरीक गोस्वामी, रघुवीर यादव, डॉ. विजय हरिभक्ति, डॉ. युगल किशोर मिश्र, पद्मश्री कालूराम बामनिया, फिल्ममेकर जयप्रद देसाई, गीतकार राज शेखर, डॉ. पाटनकर, नीलोत्पल मृणाल, लेखक दिव्य प्रकाश दुबे, और आर्किटेक्ट बकुल चंद्रा समेत अन्य प्रतिष्ठित विद्वानों को मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र बजट : महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपए, 5 सदस्यीय परिवार को तीन मुफ्त सिलेंडर
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts