हाथरस से पहले भी देश में धार्मिक आयोजनों के दौरान हो चुकी हैं भगदड़ की घटनाएं, 1200 से ज्यादा लोग गंवा चुके हैं अपनी जान, इनमें MP के भी दो स्थान शामिल

नेशनल डेस्क। UP के हाथरस में आयोजित सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और कई गंभीर रूप से हैं। यह भारत में मंदिरों एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान भगदड़ से होने वाली मौतों की पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी देश में कई ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें 1200 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इनमें से प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं...
[caption id="attachment_124223" align="aligncenter" width="600"]
महाराष्ट्र के मंधार देवी मंदिर में भगदड़ में लोगों की मौत।[/caption]
मध्य प्रदेश के इंदौर बावड़ी हादसा।[/caption]
2022 का वैष्णो देवी हादसा।[/caption]
गोदावरी नदी के तट पर भगदड़।[/caption]
पटना का दशहरा हादसा।[/caption]
MP के दतिया के रतनगढ़ मंदिर के पास भगदड़।[/caption]
महाराष्ट्र के मंधार देवी मंदिर में भगदड़ में लोगों की मौत।[/caption]
मंधार देवी और चामुंडा मंदिर में 590 की मौत
2005 में महाराष्ट्र के मंधार देवी मंदिर में भगदड़ मच गई थी। इस घटना में 340 श्रद्धालुओं की मौत हुई थी। यह दुर्घटना तब हुई जब कुछ लोग फिसलन भरी सीढ़ियों पर गिर गए और लोग उन्हे कुचलते हुए आगे बढ़ने लगे। इसी तरह 2008 में राजस्थान के चामुंडा देवी मंदिर हुई भगदड़ में कम से कम 250 लोगों की मौत हुई थी। यह घटना मंदिर में बम विस्फोट की अफवाह के कारण हुआ था। [caption id="attachment_69344" align="aligncenter" width="600"]
मध्य प्रदेश के इंदौर बावड़ी हादसा।[/caption]
31 मार्च 2023 को इंदौर बावड़ी हादसा
इंदौर शहर के एक मंदिर में रामनवमी के अवसर पर आयोजित हवन कार्यक्रम के दौरान एक प्राचीन बावड़ी पर बनी एक कंक्रीट स्लैब ढह गई थी। इसमें कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई थी। [caption id="attachment_124224" align="aligncenter" width="600"]
2022 का वैष्णो देवी हादसा।[/caption]
एक जनवरी 2022 का वैष्णो देवी हादसा
जम्मू-कश्मीर के विश्व प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण मची भगदड़ में 2022 को साल के पहले दिन ही कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक घायल हो गए थे। ये सभी लोग नए साल के पहले दिन मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचे थे। [caption id="attachment_124225" align="aligncenter" width="600"]
गोदावरी नदी के तट पर भगदड़।[/caption]
14 जुलाई 2015 का पुष्करम हादसा
आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी जिले में पुष्करम् नाम के धार्मिक आयोजन के पहले दिन गोदावरी नदी के तट पर भगदड़ मची थी। इस प्रमुख स्नान स्थल पर हुए हादसे में 27 तीर्थयात्रियों की मृत्यु हो गई थी और 20 अन्य घायल हुए थे। [caption id="attachment_124226" align="aligncenter" width="600"]
पटना का दशहरा हादसा।[/caption]
3 अक्टूबर 2014 पटना का दशहरा हादसा
पटना में 2014 में दशहरा समारोह समाप्त होने के तुरंत बाद गांधी मैदान में भगदड़ मचने से 32 लोगों की मौत हो गई थी और 26 अन्य घायल हो गए थे। [caption id="attachment_124227" align="aligncenter" width="600"]
MP के दतिया के रतनगढ़ मंदिर के पास भगदड़।[/caption]












