Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘महावतार नरसिम्हा’ पर कॉपी का आरोप! स्प्लिट-स्क्रीन वीडियो ने खोल दिया राज, इस फिल्म से फ्रेम-टू-फ्रेम किया Copy Paste

‘महावतार नरसिम्हा’ भले ही थिएटर्स और ओटीटी पर खूब देखी जा रही हो, लेकिन अब इसके ऊपर सवालों का बादल मंडराने लगा है। सोशल मीडिया पर कई वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे है जिसमें फिल्म के सिन गॉड ऑफ वॉर से काफी हद तक मिल रहे है।
Follow on Google News
‘महावतार नरसिम्हा’ पर कॉपी का आरोप! स्प्लिट-स्क्रीन वीडियो ने खोल दिया राज, इस फिल्म से फ्रेम-टू-फ्रेम किया Copy Paste
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। कम बजट में फैंस का दिल जीतने वाली ‘महावतार नरसिम्हा’ सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर भी खूब देखी जा रही है। लेकिन इसी बीच फिल्म पर कॉपी करने का एक नए आरोप लग गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद दर्शक फिल्म की मौलिकता पर सवाल खड़े कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि फिल्म के कई बड़े एक्शन सीन्स गेम गॉड ऑफ वॉर और हल्क की लड़ाई से काफी हद तक मिलते-जुलते है।

    गॉड ऑफ वॉर से मिलते-जुलते सीन

    वायरल हो रहे वीडियो में एक तरफ नरसिम्हा और हिरण्यकश्यप का क्लाइमेक्स फाइट दिखाया गया है, तो दूसरी तरफ गेम में क्रेटोस और बलदुर का मुकाबला। दावा किया जा रहा है कि दोनों सीन्स में एक्शन मूव्स, कैमरा एंगल और टाइमिंग तक फ्रेम टू फ्रेम कॉपी जैसी लग रही है।

    Twitter Post
    Twitter Post

    ये पहली बार नहीं है जब फिल्म पर कॉपी का सवाल उठा है। इससे पहले भी एक क्लिप वायरल हुई थी जिसमें कहा गया था कि फिल्म के क्लाइमेक्स में ‘द इनक्रेडिबल हल्क’ के लास्ट युद्ध जैसी शूटिंग स्टाइल इस्तेमाल की गई है। इन वीडियोज ने तेजी से लोगों का ध्यान खींचा और भारतीय एनीमेशन इंडस्ट्री में मौलिकता पर चर्चा शुरू हो गई।

    Twitter Post

    छोटे बजट में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

    बता दें कि विवादों में घिरे रहने के बावजूद फिल्म शानदार कमाई कर रही है। करीब 40 करोड़ में बनी इस फिल्म ने भारत में 250 करोड़ से ज्यादा और वर्ल्डवाइड लगभग 325 करोड़ का बिजनेस किया। 25 जुलाई को रिलीज हुई यह फिल्म कमाई के मामले में इस साल की टॉप फिल्मों में शामिल हो गई।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts