MP विधानसभा: विपक्ष के हंगामे के बाद कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन गुरुवार को भारी हंगामे के बाद कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई। सत्र के चौथे दिन सदन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर अपना जवाब पेश किया। सीएम ने कहा कि, कमलनाथ सरकार ने 165 दिनों में 450 से ज्यादा आईएएस अफसरों के तबादले किए। जिसने ज्यादा पैसा दिया उसका ताबादला किया।
कमलनाथ सरकार में पदों की बंदरबाट हुई
सीएम ने कहा, कमलनाथ सरकार ने 165 दिनों में 450 से ज्यादा आईएएस अफसरों के तबादले किए। जिसने ज्यादा पैसा दिया उसका ताबादला किया। वल्लभ भवन दलालों का अड्डा बन गया था। मप्र के इतिहास में पदों की बंदरबांट की गई। अभी इसकी जांच चल रही है। ओएसडी और सीएम के ऑडियो को किसने नहीं सुना। हमारी सरकार में तय था कि सिंचाई परियोजना में एमएस एवं जीआई पाइप बिछाए जाएंगे। लेकिन ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए संदिग्ध गुणवत्ता की जीआरपी पाइप लाइन लगाने का प्रावधान किया। किसानों के खेत में पानी नहीं जा रहा था। हमने सरकार आते ही घटिया पाइप लगाने का काम रोक कर दोबारा काम शुरू कराया।
कांग्रेस ने वचन नहीं निभाया
सीएम ने कहा- कांग्रेस 15 साल बाद सत्ता में आई, मुझे उम्मीद थी कि वो ढंग से काम करेगी। वचन निभाएगी। लेकिन सत्ता में आने पर उन्होंने वचन नहीं निभाया। उन्होंने आगे कहा कि, मेरे हेलिकॉप्टर से जाने पर सवाल उठ रहे थे। मैं कमलनाथ जी तो हूं नहीं कि हेलिकॉप्टर से चलता हूं। मैं सीएम नहीं था तो कार से जाता था।कमलनाथ सरकार ने किए कई घोटाले
सीएम ने कहा, कमलनाथ सरकार ने इस्तीफा देने के पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल फोन देने 63 करोड़ का सौदा कर डाला। छिंदवाड़ा में कॉम्प्लेक्स बनाने में घोटाला किया, उद्योगपतियों पर दबाव डाला गया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की 80 दुकानें आपने तुड़वा दीं। हमारे एक नहीं अनेकों कार्यकर्ताओं पर केस लादे गए। हमने गुंडों, दबंगों और माफियाओं पर कार्रवाई की। सदन में सीएम ने कहा- गुंडे, माफिया और जनता की जिंदगी से खेलने वाले नहीं बचेंगे।











