PlayBreaking News

पन्ना में निर्माणाधीन कुआं धंसा :5 मजदूरों की मलबे में दबने से मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ क्षेत्र में निर्माणाधीन कुआं धंसने से 5 मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने प्रधान और प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
Follow on Google News
5 मजदूरों की मलबे में दबने से मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
पन्ना में निर्माणाधीन कुआं धंसा

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। ग्राम बिहारपुरवा में निर्माणाधीन कुआं अचानक धंस गया, जिससे वहां काम कर रहे 5 मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में सभी मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी और मातम का माहौल है।

मिट्टी धंसते ही मलबे में दबे मजदूर

जानकारी के अनुसार मजदूर रेत की खदान जैसे बने कुएं में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक कुएं की मिट्टी भरभराकर गिर गई। मजदूरों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और वे जिंदा मलबे में दब गए।

मृतकों के नाम आए सामने

हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के नाम भी सामने आ गए हैं। मृतकों में चुन्नू यादव, रामपाल यादव, राजुमार यादव, आशीष यादव और चुनवाद पाल शामिल हैं।

घटना के बाद ग्रामीणों ने खुद ही राहत कार्य शुरू कर दिया। जेसीबी की मदद से खुदाई कर मजदूरों को निकालने की कोशिश की गई। सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

Breaking News

लंबे समय से चल रहा था खुदाई का काम

बताया जा रहा है कि सभी मजदूर लंबे समय से कुआं खोदने का काम कर रहे थे। हादसे के समय भी मजदूर कुएं के अंदर काम में जुटे थे, तभी अचानक मिट्टी धंस गई और बड़ा हादसा हो गया।

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

मृतकों के परिजनों ने गांव के प्रधान पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि कुआं सुरक्षित नहीं था और पिछले साल से यहां काम चल रहा था। उनका आरोप है कि मिट्टी पहले से कट चुकी थी, इसके बावजूद काम जारी रखा गया।

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि हादसे के बाद काफी देर तक कोई मदद नहीं पहुंची। उनका कहना है कि करीब तीन घंटे तक लोग मलबे में दबे रहे और समय पर राहत नहीं मिल सकी। वहीं, कुछ लोगों ने सरपंच पर घटनास्थल से भागने का भी आरोप लगाया है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts