Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अल्पेश यशवंत कोगजे बने एमपी के नए चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; सीएम भी रहे मौजूद

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे ने गुरुवार को राजधानी भोपाल स्थित लोकभवन में पद और गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में उन्हें शपथ दिलाई।
अल्पेश यशवंत कोगजे बने एमपी के नए चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; सीएम भी रहे मौजूद
अल्पेश यशवंत कोगजे बने एमपी के नए चीफ जस्टिस

भोपाल। जस्टिस कोगजे मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश बने हैं। करीब तीन महीने बाद हाईकोर्ट को स्थायी मुख्य न्यायाधीश मिला है। इससे पहले जस्टिस विवेक रसिया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। जस्टिस कोगजे शुक्रवार से हाईकोर्ट में आधिकारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे।

लोकभवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह

भोपाल के लोकभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में हाईकोर्ट के जज और वकील भी शामिल हुए।

X Post

तीन महीने बाद मिला स्थायी चीफ जस्टिस

जस्टिस कोगजे के शपथ लेने के साथ ही मध्य प्रदेश हाईकोर्ट को करीब तीन महीने बाद स्थायी मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। इससे पहले जस्टिस विवेक रसिया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे। जस्टिस कोगजे हाईकोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश हैं और शुक्रवार से वे आधिकारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे।

BRICS Summit: एक मंच पर मोदी, पुतिन और जिनपिंग... दिल्ली पर दुनिया की नजर

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की थी सिफारिश

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 31 अगस्त 2026 को गुजरात हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे के नाम की सिफारिश मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद के लिए की थी। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी की। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री निवास में नए चीफ जस्टिस के लिए लंच का आयोजन किया गया है।

Breaking News

33 साल का रहा कानूनी सफर

जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे का जन्म 16 जुलाई 1969 को हुआ था। उन्होंने 1990 में केमिस्ट्री में बीएससी और 1993 में एलएलबी की डिग्री हासिल की तथा उसी वर्ष गुजरात में वकालत शुरू की। करीब 33 साल के कानूनी सफर के बाद वे मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के महत्वपूर्ण पद तक पहुंचे हैं।

आपराधिक मामलों में रहा अनुभव

जस्टिस कोगजे को आपराधिक मामलों का जानकार माना जाता है। उन्होंने 2001 में असिस्टेंट गवर्नमेंट प्लीडर और 2002 से 2007 तक एडिशनल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के रूप में काम किया, जबकि 2008 में सेंट्रल एक्साइज एंड कस्टम्स डिपार्टमेंट के स्टैंडिंग काउंसल बने। 2011 में उन्हें स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम का स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर और स्पेशल टास्क फोर्स का स्पेशल काउंसल नियुक्त किया गया था।

सागर शराब कांड के आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर, पुलिस  और नगर पालिका टीम की संयुक्त कार्रवाई

2031 में होंगे सेवानिवृत्त

जस्टिस कोगजे ने 2002 के गोधरा दंगों से जुड़े कई संवेदनशील और महत्वपूर्ण मामलों में गुजरात सरकार की ओर से पैरवी की। वे 6 अप्रैल 2016 को गुजरात हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश बने और 15 मार्च 2018 को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किए गए। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts