मध्य प्रदेशशिक्षा और करियर

Madhya Pradesh में 20 हजार से ज्यादा प्रथम और द्वितीय श्रेणी के पदों पर जल्द शुरू होंगी भर्तियां

प्रथम श्रेणी के 1,339 और द्वितीय श्रेणी के 20,915 पद भरने की प्रक्रिया शुरू हुई

भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh)के सरकारी विभागों में रिक्त प्रथम और द्वितीय श्रेणी के पदों को भी भरने की प्रक्रिया राज्य सरकार ने शुरू कर दी है। ये पद पीएससी (Mppsc) से भरे जाएंगे। प्रथम श्रेणी के 1,339 और द्वितीय श्रेणी के रिक्त 20,915 पदों में से इस साल प्रथम श्रेणी के 807 तथा द्वितीय श्रेणी के 13,343 पदों के लिए जल्द विज्ञापन जारी किए जाएंगे। इन पदों में सहायक सत्कार अधिकारी, अपर संचालक, संयुक्त संचालक, उप संचालक आदि स्तर के पद शामिल हैं।

सरकार ने शुरू की प्रक्रिया

सामान्य प्रशासन विभाग ने सरकारी विभागों में खाली प्रथम और द्वितीय श्रेणी के पदों को भी पीएससी से भरने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। यह पद भी एक लाख पदों पर भर्ती की प्रक्रिया में शामिल हैं। प्रथम श्रेणी के पद स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, उद्योग, संस्कृति, उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, तकनीकी शिक्षा, विमानन,आयुष विभाग में भरे जाएंगे, जबकि द्वितीय श्रेणी के पद सामान्य प्रशासन विभाग, गृह, वित्त, वाणिज्यिक कर, परिवहन, वन, खेल एवं युवक कल्याण, उद्योग, कृषि कल्याण, श्रम, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, नगरीय विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जनसंपर्क, जनजातीय कार्य, सामाजिक न्याय, खाद्य नागरिक आपूर्ति आदि विभागों में भरे जाना है। इनमें प्रथम श्रेणी के 1,339 पद ही रिक्त हैं और यह भी दो वर्षों में भरे जाएंगे। पहले साल 807 और अगले साल 532 पद भरने वित्त विभाग ने मंजूरी दे दी है।

ऐसे की जाएगी भर्ती

  • यदि 50 प्रतिशत से कम पद हैं, तो एक ही बार में पूरी भर्ती की जाएगी।
  • यदि 50 प्रतिशत से अधिक हैं, तो पहले वर्ष 2022-23 में 50 प्रतिशत, दूसरे वर्ष 2023-24 में 50 और तीसरे वर्ष 2024-25 में 50 प्रतिशत पद भरे जाएंगे।

द्वितीय श्रेणी के पदों की स्थिति

सामान्य प्रशासन विभाग के मुताबिक 97,963 स्वीकृत पद हैं। इनमें 60,356 सीधी भर्ती के हैं। 38,781 अभी भरे हैं, जबकि 20,915 खाली हैं। इस साल 13,343 पर नियुक्ति होगी। बाकी 7,572 पदों पर नियुक्ति 2023-224 में होगी।

अभी तक 5 प्रतिशत तक ही पदों को भरने की अनुमति वित्त विभाग से मिली थी। यानी रेगुलर भर्ती की जाती रही है, लेकिन इस बार सभी खाली पदों को भरने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
-विनोद कुमार, एसीएस, सामान्य प्रशासन विभाग

 

संबंधित खबरें...

Back to top button