MODI 3.0 : इन दो अहम पदों पर सबकी नजर, लोकसभा अध्यक्ष और नए BJP प्रेसिडेंट को लेकर लग रहे कयास

Follow on Google News
MODI 3.0 : इन दो अहम पदों पर सबकी नजर, लोकसभा अध्यक्ष और नए BJP प्रेसिडेंट को लेकर लग रहे कयास
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बन चुकी है। मोदी 3.0 में सभी मंत्रियों ने सोमवार (9 जून) को शपथ ली, इस बार भाजपा के अध्यक्ष रहे जेपी नड्डा को भी कैबिनेट में जगह दी गई है। वहीं दो अहम पद अब भी खाली हैं, जिसको लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष और नए BJP प्रेसिडेंट को लेकर कई नाम चर्चा में हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के लिए चर्चा में 3 नाम

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को मोदी 3.0 कैबिनेट में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ-साथ रसायन और उर्वरक मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐसे में बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होंगे, इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है। सुनील बंसल : अमित शाह के बाद भाजपा में सुनील बंसल को भी चाणक्य कहा जाता है। यूपी में 2014 के लोकसभा चुनाव और 2017 के विधानसभा चुनाव में शाह और बंसल की जोड़ी ने पार्टी को बड़ी जीत दिलाई थी। उस समय शाह यूपी के प्रभारी और बंसल सह-प्रभारी थे। इसके बाद बंसल को पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना का प्रभारी महासचिव भी बनाया। अनुराग ठाकुर : अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट से 5वीं बार सांसद बने हैं। 2008 में उन्होंने यहां से पहली बार उपचुनाव जीता था। अनुराग भारतीय जनता युवा मोर्चा के भी राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं। वे मोदी सरकार में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व खेल एवं युवा मामलों के मंत्री रहे हैं। उनके पिता प्रेम कुमार धूमल हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। जनवरी 2019 में अनुराग भाजपा के पहले ऐसे सांसद बने, जिनको सांसद रत्न से नवाजा गया। विनोद तावड़े : महाराष्ट्र से आने वाले विनोद तावड़े को करीब दो दशक का संगठन का अनुभव है, वे फिलहाल भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव हैं। विनोद बचपन से ही RSS से जुड़े रहे हैं, उन्होंने अखिल विद्यार्थी परिषद से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। 1995 में भाजपा ने उन्हें पहली बार महाराष्ट्र का महासचिव बनाया और 2014 में वे पहली बार विधायक बने। जिसके बाद वे देवेन्द्र फडणवीस की कैबिनेट का भी हिस्सा रहे।

स्पीकर के लिए पुरंदेश्वरी के नाम की चर्चा

लोकसभा स्पीकर के पद के लिए भाजपा की आंध्र प्रदेश अध्यक्ष डी. पुरंदेश्वरी के नाम की चर्चा हो रही है। पुरंदेश्वरी चंद्रबाबू नायडू की साली हैं। उन्होंने नायडू का उस वक्त समर्थन किया था, जब उनकी अपने ससुर एनटी रामाराव का तख्ता पलट करने पर आलोचना हो रही थी। वहीं मोदी के दूसरे कार्यकाल में स्पीकर रहे कोटा सांसद ओम बिड़ला फिर दावेदारी में आगे हैं। उनके कैबिनेट मंत्री नहीं बनने की वजह से अटकलों को जोर मिल रहा है। ये भी पढ़ें- Modi 3.0 Cabinet : अश्विनी वैष्णव, एस जयशंकर… मंत्रालय मिलने के बाद मंत्रियों ने संभाला कार्यभार
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts