Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Punjab AAP Candidate List : आप पार्टी ने चार सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया, लुधियाना लोकसभा सीट से अशोक पराशर पप्पी को मिला टिकट

Follow on Google News
Punjab AAP Candidate List : आप पार्टी ने चार सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया, लुधियाना लोकसभा सीट से अशोक पराशर पप्पी को मिला टिकट
Punjab AAP Candidate List। लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने चार सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। गुरदासपुर से अमनशेर सिंह (शेरी कलसी) को टिकट दिया गया है तो वहीं जालंधर लोकसभा सीट से पवन कुमार टीनू, लुधियाना लोकसभा सीट से अशोक पराशर पप्पी और फिरोजपुर से जगदीप सिंह काका बराड़ को टिकट दिया गया है। https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1780109952033399282?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1780109952033399282%7Ctwgr%5E379d941f8c4f20360df658f280c15088943cf668%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fstates%2Fpunjab%2Fpunjab-aap-candidates-list-gurdaspur-amansher-singh-jalandhar-pawan-kumar-tinu-ludhiana-ashok-parashar-pappi-ferozpur-jagdeep-singh-kaka-brar-2666607

13 लोकसभा सीटों पर 1 जून को मतदान

आप ने इस घोषणा के साथ ही पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' ('इंडिया') का घटक दल होने के बावजूद 'आप' पंजाब में लोकसभा चुनाव अपने दम पर लड़ रही है। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव के आखिरी चरण में एक जून को मतदान होगा। ये भी पढ़ें- सलमान के घर फायरिंग अपडेट : मुंबई क्राइम ब्रांच ने दो आरोपी पकड़े, गुजरात के भुज से किया गिरफ्तार
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts