Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Congress Politics : उमंग सिंघार ने क्यों दिया यह ज्ञान-मारुति की गाड़ी में जेसीबी का टायर लगाओगे तो नहीं चल पाएगी..!

मप्र यूथ कांग्रेस (MP Youth Congress) की बैठक में संगठन की नियुक्तियों को लेकर युवा नेताओं को सीख दी। उन्होंने कहा कि मारुति की गाड़ी में जेसीबी का टायर लगाओगे तो गाड़ी नहीं चल पाएगी। उन्होंने कहा कि गलत चयन से संगठन नहीं चल पाएगा। 
उमंग सिंघार ने क्यों दिया यह ज्ञान-मारुति की गाड़ी में जेसीबी का टायर लगाओगे तो नहीं चल पाएगी..!
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मप्र यूथ कांग्रेस (MP Youth Congress)  की बड़ी बैठक शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक में मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार (Umang Singhar) ने युवाओं को जरूरी टिप्स दिए। सिंघार ने बताया कि राजनीति की समझ कब आती है और संगठन में योग्य व्यक्ति के चयन का कितना महत्व है। सिंघार का यह 'ज्ञान' ऐसे समय आया है जब मप्र कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा चयन किए गए जिला प्रभारियों की नियुक्ति रद्द कर दी। 

    झंडा उठाने वाले को भी सम्मान मिले

    Uploaded media

    मप्र यूथ कांग्रेस (MP Youth Congress) के नए अध्यक्ष यश घनघोरिया (Yash Ghanghoriya)  के नेतृत्व में यह पहली बड़ी बैठक थी। इस अवसर पर सभी वरिष्ठ नेता युवाओं का मार्गदर्शन करने के लीजिए मौजूद थे। इसी मौके पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार (Umang Singhar) ने युवाओं को कुछ जरूरी बातें समझाईं। सिंघार ने कहा कि संगठन गाड़ी है और सभी लोग उसके टायर। मारुति में जेसीबी का टायर लगाकर गाड़ी नहीं चलती-ठीक वैसे ही गलत चयन से संगठन नहीं चलता। यूथ कांग्रेस ने में एक प्रवक्ता, आर्गनाइजर, फाइनेंस करने वालों को जो सम्मान मिलता है वहीं सम्मान झंडा उठाने वाले और नारे लगानेवाले कार्यकर्ता को भी मिलना चाहिए।

    दर्द का अहसास ही असली राजनीति 

    Uploaded media

    सिंघार ने यह भी कहा कि नेता पैराशूट से आएं या जमीन से, असली फर्क सोच का होता है। जब तक गरीब की झोपड़ी में टपकती बारिश का दर्द महसूस न हो, जब तक 10-15 किलोमीटर चलकर खाली थैली लौटती बूढ़ी मां का संघर्ष न दिखे, तब तक राजनीति समझ नहीं आती। दर्द का अहसास ही असली राजनीति है, सेवा की शुरुआत है।  बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा की मौजूदगी में युवा कांग्रेस की आगामी 100 दिन की कार्ययोजना के संदर्भ में चर्चा की गई। इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी शिवी चौहान, राष्ट्रीय महासचिव मितेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार, देवेन्द्र सिंह दादू सहित युवा कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

    Latest Posts