कुक्षी-अलीराजपुर टोल मार्ग पर हादसा, धार में अनियंत्रित होकर यात्री बस पलटी; 15 घायल

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में मंगलवार दोपहर सड़क हादसा हो गया। कुक्षी-अलीराजपुर टोल मार्ग पर यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 15 यात्री घायल हो गए। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बस में सवार थे 50 लोग
जानकारी के मुताबिक, हादसा कुक्षी-अलीराजपुर टोल मार्ग पर ग्राम आली और तालनपुर के बीच हुआ है। झाबुआ जिले के ग्राम तांतेड़ से अस्थि विसर्जन के लिए धार जिले के कोटेश्वर जा रहे थे, तभी अचानक बस पलट गई। इस दौरान बस में करीब 50 लोग सवार थे। सूचना पर SDOP, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को कुक्षी अस्पताल भेजा गया है।











