Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कुबेरश्वर धाम में कांवड़ यात्रा के दौरान दो और श्रद्धालुओं की मौत, 2 दिनों में 4 की मौत, कई श्रद्धालु घायल; पंडित प्रदीप मिश्रा की यात्रा में जुटे थे लाखों लोग

कुबेरश्वर धाम में कांवड़ यात्रा के दौरान दो और श्रद्धालुओं की मौत, 2 दिनों में 4 की मौत, कई श्रद्धालु घायल; पंडित प्रदीप मिश्रा की यात्रा में जुटे थे लाखों लोग
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सीहोर। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा सीहोर में आयोजित भव्य कांवड़ यात्रा के दौरान बुधवार को दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जिससे श्रद्धा और आस्था के इस आयोजन पर शोक की छाया छा गई। मृतकों की पहचान चतुर सिंह (50), निवासी पांचवल, गुजरात और ईश्वर सिंह (65), निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है।

    यह हादसे ऐसे समय पर हुए जब यात्रा में देशभर से करीब ढाई लाख श्रद्धालु कुबेरेश्वर धाम पहुंचे हुए हैं। मंगलवार को भी दो महिलाओं की मौत भगदड़ में हो गई थी। इस प्रकार, दो दिनों में मृतकों की संख्या 4 हो चुकी है।

    Uploaded media

    एक श्रद्धालु धाम में चक्कर खाकर गिरा, दूसरा होटल के सामने

    पुलिस और जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक श्रद्धालु की मौत कुबेरश्वर धाम परिसर में चक्कर आने से गिरने के बाद हुई, जबकि दूसरा व्यक्ति होटल के सामने खड़ा था, तभी अचानक गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखा गया है।

    घायलों को इलाज जारी

    • सुनीता (हरियाणा) हाईवे पर कांवड़ ले जाते समय गिरकर घायल हो गईं।
    • पूजा सैनी (मथुरा) कुबेरेश्वर धाम में गिरने से घायल हुईं।
    • मनीषा (नागपुर) अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं।
    • तीनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इलाज जारी है।

    मंगलवार की भगदड़ में दो महिलाओं की हुई थी मौत

    मंगलवार को कांवड़ यात्रा के दौरान धाम परिसर में मची भगदड़ में दो महिलाओं की मौत हुई थी, जिनकी पहचान अब हो चुकी है।

    • पहली महिला: जसवंती बेन (56 वर्ष), पति चंदू भाई, निवासी ओम नगर, राजकोट (गुजरात)
    • दूसरी महिला: संगीता गुप्ता (48 वर्ष), पति मनोज गुप्ता, निवासी फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश)
    Uploaded media

    ढाई लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, हाईवे पर जाम

    पंडित प्रदीप मिश्रा की अगुवाई में यह विशाल कांवड़ यात्रा सीवन नदी से शुरू होकर 11 किमी लंबा सफर तय कर कुबेरश्वर धाम पहुंची। यात्रा में देशभर से करीब ढाई लाख श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान भोपाल-इंदौर हाईवे पर भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला। धाम परिसर में हेलिकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए गए, जिससे यात्रा का दृश्य भव्य और आस्था से परिपूर्ण नजर आया।

    संबंधित खबर: कुबेरेश्वर धाम में पं. प्रदीप मिश्रा की भव्य कांवड़ यात्रा, श्रद्धालुओं का सैलाब, देशभर से ढाई लाख शिवभक्त हुए शामिल; हाईवे पर घंटों लंबा जाम

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts