IPAC रेड केस :ED ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की नई याचिका, बंगाल DGP को सस्पेंड करने की मांग

कोलकाता में I-PAC रेड मामले में ED ने सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दाखिल की है। इसमें पश्चिम बंगाल के DGP राजीव कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के निलंबन की मांग की गई है। ED का आरोप है कि, ममता बनर्जी और पुलिस अधिकारियों ने जांच में बाधा डाली और संवेदनशील दस्तावेजों को अपने कब्जे में लिया।
Follow on Google News
ED ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की नई याचिका, बंगाल DGP को सस्पेंड करने की मांग
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। कोलकाता में IPAC रेड मामले ने नया मोड़ ले लिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सुप्रीम कोर्ट में एक नई याचिका दाखिल की है। जिसमें पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के निलंबन की मांग की गई है। ED का आरोप है कि, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पुलिस अधिकारियों ने 8 जनवरी को रेड के दौरान जांच में बाधा डाली और अहम दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट से न्यायिक हस्तक्षेप की भी मांग की है, ताकि जांच निष्पक्ष ढंग से पूरी की जा सके और संवेदनशील सबूत सुरक्षित रह सकें।

    सुप्रीम कोर्ट में ED की नई याचिका

    15 जनवरी 2026 को ED ने सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दाखिल की।

    याचिका के मुख्य बिंदु-

    • पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित करने की मांग।
    • जांच के दौरान अधिकारियों के गलत आचरण और सहयोग न करने का आरोप।
    • केंद्रीय एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट से निर्देश देने का अनुरोध किया कि DoPT और MHA संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करें।
    • ED ने अवैध और जबरन ले जाए गए सभी इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड और दस्तावेजों को जब्त और सील करने की मांग की।
    • FIR की जांच CBI को सौंपने की मांग।
    • सुप्रीम कोर्ट से स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की अपील।
    Twitter Post

    बंगाल सरकार का पक्ष

    पश्चिम बंगाल सरकार ने 10 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में केविएट दाखिल किया है। सरकार ने कोर्ट से अनुरोध किया है कि उनके पक्ष को सुने बिना कोई भी आदेश पारित न किया जाए। इस मामले की सुनवाई जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की बेंच द्वारा की जाएगी।

    क्या है पूरा मामला

    8 जनवरी 2026 को ED (Enforcement Directorate) की टीम ने पश्चिम बंगाल के TMC (Trinamool Congress) IT हेड और पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म IPAC के डायरेक्टर प्रतीक जैन के कोलकाता स्थित घर और ऑफिस पर छापेमारी की थी। यह कार्रवाई कोयला घोटाले की जांच के तहत की गई थी। ED का आरोप है कि, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मौके पर पहुंची और कुछ दस्तावेज अपने साथ ले गईं। एजेंसी का दावा है कि, ममता और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने ED की जांच में बाधा डाली और अधिकारियों को धमकाया।

    घटना की टाइमलाइन

    तारीख

    घटना

    8 जनवरी 2026

    ED ने प्रतीक जैन के घर और I-PAC ऑफिस पर छापेमारी की। ममता बनर्जी मौके पर पहुंचीं और कुछ दस्तावेज अपने साथ ले गईं।

    9 जनवरी 2026

    ममता बनर्जी ने कोलकाता में विरोध मार्च निकाला और ED पर FIR दर्ज कराई। उन्होंने दावा किया कि कोयला घोटाले का पैसा अमित शाह तक गया।

    कलकत्ता हाईकोर्ट सुनवाई

    TMC ने ED पर दस्तावेज जब्त करने का आरोप लगाया, हाईकोर्ट ने इसे खारिज किया।

    15 जनवरी 2026

    ED ने सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दाखिल की। DGP राजीव कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के निलंबन की मांग की।

    ED की याचिका में पांच मुख्य बिंदु

    संविधान और कानून का उल्लंघन: ED का दावा है कि, जब्त किए गए दस्तावेज राजनीतिक दलों से संबंधित नहीं थे, बल्कि केवल कोयला घोटाले से जुड़े थे।

    जांच में बाधा: सीएम ममता बनर्जी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ED टीम को धमकाते हुए मौके पर गए।

    FIR दर्ज कराना: ED के अधिकारियों के खिलाफ कई FIR दर्ज कराई गईं, जिससे जांच कमजोर हुई और डर फैलाया गया।

    हाईकोर्ट में हंगामा: कथित हंगामा TMC समर्थकों द्वारा WhatsApp ग्रुप्स के माध्यम से कराया गया, जिससे कोर्ट में सुनवाई बाधित हुई।

    संदेश: सुप्रीम कोर्ट को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई भी राजनीतिक पद पर बैठा व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है।

    Featured News

    ममता बनर्जी का मार्च और आरोप

    9 जनवरी को ममता बनर्जी ने कोलकाता में एक मार्च निकाला और प्रवर्तन निदेशालय (ED) के खिलाफ FIR दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि, कोयला घोटाले का पैसा TMC नेता सुवेंदु अधिकारी और केंद्रीय नेता अमित शाह तक पहुंचाया गया। इसके जवाब में पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने ममता को मानहानि का नोटिस भेजा।

    पिछले 7 साल में ED बनाम ममता बनर्जी

    वर्ष

    मामला

    कार्रवाई/निष्कर्ष

    8 जनवरी 2026

    I-PAC और प्रतीक जैन रेड

    ED ने छापेमारी की, ममता मिक्स में आईं

    27 अक्टूबर 2023

    राशन घोटाला

    ED ने मंत्री ज्योतिप्रिया मल्लिक को गिरफ्तार किया, ममता ने बचाव किया

    11 अगस्त 2022

    पशु तस्करी केस

    CBI ने TMC नेता अनुव्रत मंडल को गिरफ्तार किया

    23 जुलाई 2022

    स्कूल भर्ती घोटाला

    ED ने मंत्री पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार किया, ₹50 करोड़ नकद और सोना बरामद

    6 सितंबर 2021

    कोयला तस्करी

    ED ने अभिषेक बनर्जी से 9 घंटे पूछताछ की

    17 मई 2021

    नारद स्टिंग

    CBI ने TMC नेताओं को गिरफ्तार किया, ममता ने 6 घंटे धरना दिया

    3 फरवरी 2019

    पोंजी घोटाला

    CBI-कोलकाता पुलिस में टकराव, ममता ने 45 घंटे का धरना दिया

    यह भी पढ़ें: IPAC रेड : हाईकोर्ट में ED के वकील बोले- ममता जबरन कुछ फाइल ले गई, यह गैरकानूनी तरीका

     

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts