Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

खरगोन : होटल के कमरे में लटका मिला SI का शव, नहीं मिला सुसाइड नोट

खरगोन : होटल के कमरे में लटका मिला SI का शव, नहीं मिला सुसाइड नोट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक होटल के कमरे में सब इंस्पेक्टर अक्षय कुशवाह (30) का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि वे अशोकनगर कोतवाली थाने में पदस्थ थे और किसी वारंटी की तलाश में खरगोन आए हुए थे।

    दोपहर तक नहीं खोला कमरा

    जानकारी के अनुसार, अक्षय कुशवाह ने शुक्रवार रात करीब 1 बजे होटल में कमरा बुक किया था। शनिवार दोपहर 12 बजे तक जब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला, तो होटल स्टाफ को शक हुआ। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

    दरवाजा तोड़कर देखा तो मिली लाश

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर देखा तो एसआई अक्षय कुशवाह चादर से बने फंदे पर लटके मिले। कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

    मूल रूप से गुना के निवासी थे

    अक्षय कुशवाह मूल रूप से गुना जिले के निवासी थे। वे लंबे समय से अशोकनगर जिले में पदस्थ थे और कचनार थाना प्रभारी सहित कई थानों में सेवा दे चुके थे। वर्तमान में वे अशोकनगर कोतवाली में तैनात थे।

    घटना की सूचना मृतक के परिजनों और अशोकनगर पुलिस को दे दी गई है। फिलहाल खरगोन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts