इंदौरमध्य प्रदेश

Khargone Bus Accident : यात्रियों से भरी बस पलटी, दो लोगों की मौत, 10 से ज्यादा घायल

खरगोन। मध्य प्रदेश में आए दिन यात्री बसें हादसे का शिकार हो रही है। इसी बीच रविवार को इंदौर से खंडवा जा रही एक यात्री बस बड़वाह के पास पलट गई। इस दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई। 10 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। ये घटना रविवार सुबह 11.30 बजे की बताई जा रही है। घायलों को बड़वाह के शासकीय अस्पताल लाया गया है।

बस में सवार थे 35 से ज्यादा यात्री

जानकारी के मुताबिक, इंदौर से खंडवा जा रही यात्रियों से भरी बस रविवार सुबह करीब 11.30 बजे ग्राम बाघफल के पास अचानक से अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे जाकर पलट गई। बस में करीब 35 से अधिक यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने अफरा-तफरी के बीच मोर्चा संभाला और क्षतिग्रस्‍त बस से लोगों को निकाला।

खाई में गिरी बस को क्रेन के माध्यम से बाहर निकाला गया।

हादसे में 2 लोगों की मौत

इस भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं 10 ज्यादा यात्रियों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को बड़वाह अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। करीब 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इंदौर रेफर किया जा रहा है। अस्पताल में घायलों के इलाज के लिए बड़वा के निजी डॉक्टर और उनके स्टाफ भी शासकीय अस्पताल पहुंचे हैं। रविवार को छुट्‌टी का दिन होने से यहां अस्पताल में स्टाफ की कमी है। बड़वाह पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हादसे पर यात्रियों की अलग-अलग राय

घायलों को बड़वाह के शासकीय अस्पताल लाया गया है। रविवार को छुट्‌टी का दिन होने से यहां अस्पताल में स्टाफ की कमी है, जबकि कई घायल अस्पताल में पड़े हुए है। डॉक्टर और स्टाफ नर्स और ड्रेसर कंपाउंडर को अस्पताल में तलब किया है। इस घटना के लिए कई यात्री ड्राइवर की लापरवाही को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। कुछ यात्रियों का यह भी आरोप है कि ड्राइवर शराब पीया हुआ था।

ये भी पढ़ें: MP News: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटी यात्री बस, एक की मौत, 10 से ज्यादा घायल

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button