PlayBreaking News

Wayanad Landslide Update : वायनाड लैंडस्लाइड में अब तक 308 मौतें, अभी भी मलबे में दबे हो सकते हैं कई लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Follow on Google News
Wayanad Landslide Update : वायनाड लैंडस्लाइड में अब तक 308 मौतें, अभी भी मलबे में दबे हो सकते हैं कई लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
वायनाड। केरल के वायनाड में तेज बारिश के बाद लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या 308 हो गई है। 130 लोग अस्पताल में हैं, जबकि हादसे के चार दिन बाद भी 206 लोग लापता हैं। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है। वहीं मौसम विभाग ने यहां आज (2 अगस्त) भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। डिजास्टर मैनेजमेंट टीम ने फिर से कुछ जगहों पर लैंडस्लाइड का खतरा जताया है। वायनाड के भूस्खलन प्रभावित चूरलमाला में खोज और बचाव अभियान जारी है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के अनुसार, वर्तमान में मरने वालों की संख्या 308 है।

पीड़ितों से मिलने पहुंचे राहुल-प्रियंका

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बहन प्रियंका गांधी गुरुवार (1 अगस्त) सुबह वायनाड पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने लैंडस्लाइड प्रभावितों से मुलाकात की। चूरलमाला और मेप्पाडी में एक अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मॉर्चुरी भी पहुंचे। राहुल वायनाड और रायबरेली से लोकसभा चुनाव जीते थे। उन्होंने वायनाड सीट छोड़ दी थी, अब प्रियंका वायनाड से चुनाव लड़ने वाली हैं।

AIADMK ने की 1 करोड़ रुपए के रिलीफ पैकेज की घोषणा

तमिलनाडु की विपक्षी पार्टी AIADMK ने वायनाड के पीड़ितों के लिए 1 करोड़ रुपए रिलीफ पैकेज देने की घोषणा की है। पार्टी के जनरल सेक्रेटरी और पूर्व मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने कहा कि हम पड़ोसी राज्यों को रिलीफ मटेरियल भी भेजेंगे।

चूरलमाला को मुंडक्कई से जोड़ने वाला ब्रिज तैयार

वायनाड के चूरलमाला को मुंडक्कई से जोड़ने के लिए 190 फीट लंबा बैली ब्रिज तैयार किया गया है। आर्मी के मद्रास इंजीनियरिंग ग्रुप ने इसे तैयार किया है।  इससे राहत कार्य में तेजी लाई जा सकेगी।

केरल को 7 दिन पहले अलर्ट किया था – गृह मंत्री

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार (31 जुलाई) को राज्यसभा में आरोप लगाया कि, केरल सरकार ने पूर्व चेतावनी पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि 23-24 जुलाई को ही केरल सरकार को अलर्ट किया गया था, सरकार समय रहते लोगों को हटाती तो इतना नुकसान नहीं होता। अगर केरल सरकार एनडीआरएफ की टीम के वहां पहुंचते ही सतर्क हो गई होती और कार्रवाई की होती, तो नुकसान को कम किया जा सकता था। 23 जुलाई को भी 8 एनडीआरएफ के पूरे दल को केरल भेज दिया गया था।

पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

वायनाड में भूस्खलन की घटनाओं में लोगों की मौत पर मंगलवार (30 जुलाई) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुआवजे का ऐलान किया। PMO द्वारा एक्स पर जारी एक पोस्ट में बताया गया कि, इस हादसे में मारे गए हर व्यक्ति के निकट परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

हेल्पलाइन नंबर जारी

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि, वायनाड भूस्खलन के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष खोला और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दो हेल्पलाइन नंबर 8086010833 और 9656938689 जारी किए। वैथिरी, कलपट्टा, मेप्पडी और मननथावाडी अस्पताल सहित सभी अस्पताल तैयार हैं। वायनाड में स्वास्थ्य कर्मियों की अधिक टीमें तैनात की जाएंगी।

लैंडस्लाइड से कई गांव तबाह

जानकारी के मुताबिक, लैंडस्लाइड सोमवार (29 जुलाई) देर रात करीब 2 बजे और मंगलवार (30 जुलाई) सुबह 4 बजे के बीच मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा गांवों में हुई थीं। इनमें घर, पुल, सड़कें और गाड़ियां बह गईं थीं। लैंडस्लाइड से पहाड़ के नीचे चेलियार नदी के कैचमेंट में बसे चार खूबसूरत गांव चूरलमाला, अट्टामाला, नूलपुझा और मुंडक्कई में तबाही आ गई है। ये भी पढ़ें- Wayanad Landslide Update : अब तक 276 लोगों की मौत, अभी भी मलबे में दबे हो सकते हैं कई लोग… पीड़ितों से मिलेंगे राहुल-प्रियंका
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts