सिंधिया बोले- हमारी सरकार हवाई चप्पल वाले को भी हवाई जहाज में उड़ाएगी

Follow on Google News
इंदौर। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारी सरकार हवाई चप्पल पहनने वाले व्यक्ति को भी हवाई सफर की सुविधा देना चाहती है। उनकी भी ये ख्वाहिश है। सिंधिया ने यहां मालवा-निमाड़ अंचल में तीन दिवसीय ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ शुरू की है। उनकी यह यात्रा गुरुवार को इंदौर में समाप्त होगी। सिंधिया ने कहा- ‘हम आम लोगों तक हवाई यात्रा की किफायती सुविधा पहुंचाना चाहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बार-बार कहते हैं कि यह सुविधा ऐसी होनी चाहिए कि हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति भी हवाई सफर कर सके। भारत में इस संकल्प को साकार करने की पूरी क्षमता है।’उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 35 दिनों में मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों से कुल 44 फ्लाइट शुरू की गई हैं। चार साल में नई हवाई अड्डे शुरू किए गए: सिंधिया मंत्री ने कहा- इसी मकसद के साथ देश में हवाई सेवाओं के विस्तार की योजना पर काम किया जा रहा है। आने वाले दशक में ज्यादा से ज्यादा आम लोग विमान से यात्रा कर सकें। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले चार सालों के दौरान कई छोटे शहरों में नए हवाई अड्डे शुरू किए गए हैं। इन स्थानों को बड़े शहरों से जोड़ने वाले नए मार्गों पर हवाई सेवाएं शुरू की गई हैं। श्योपुर के लिए राहत सामग्री भेजी इंदौर से सिंधिया ने राशन और कपड़ों से लदे 9 ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर श्योपुर के लिए रवाना किया। ये सामग्री वहां भारी बारिश और बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित इलाकों में बांटी जाएगी। इंदौर नगर निगम ने श्योपुर के बाढ़ पीड़ितों के लिए इस राहत सामग्री का इंतजाम किया है।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts