Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

July Movie Releases:अल्फा और बेबी डू डाई डू जैसी धमाकेदार फिल्में से हुई महीने की जोरदार शुरुआत

जुलाई 2026 सिनेमा प्रेमियों के लिए एक हाई-वोल्टेज महीना साबित होने वाला है। इस महीने कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं, जिनमें एक्शन, कॉमेडी, थ्रिलर, ड्रामा, माइथोलॉजी और हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर का शानदार मिक्स देखने को मिलेगा। बड़े पर्दे पर हर हफ्ते नई कहानी, नया ट्विस्ट और नया रोमांच दर्शकों का इंतजार कर रहा है।
Follow on Google News
अल्फा और बेबी डू डाई डू जैसी धमाकेदार फिल्में से हुई महीने की जोरदार शुरुआत

बड़े पर्दे की रौनक हमेशा अलग होती है। मोबाइल और टीवी की स्क्रीन चाहे जितनी चमकदार हो जाए, असली मजा तो थिएटर की गूंज, पॉपकॉर्न की खुशबू और दर्शकों की तालियों में ही है। जुलाई 2026 कुछ ऐसा ही माहौल लेकर आ रहा है जहां हर हफ्ते कोई न कोई नई फिल्म सिनेमाघरों में धमाका करेगी। एक्शन, कॉमेडी, थ्रिलर, ड्रामा और पौराणिक कहानियों का पूरा एंटरटेनमेंट तैयार है।

‘अल्फा’- महिला स्पाई यूनिवर्स की नई ताकत

जुलाई की शुरुआत ही हाई-वोल्टेज एक्शन के साथ होगी। YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल-लीड फिल्म ‘अल्फा’ 3 जुलाई को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में हैं। साथ ही बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे दमदार कलाकार भी कहानी को और मजबूत बनाते हैं। फिल्म का टोन पूरी तरह स्पाई, मिशन और एक्शन पर आधारित है जहां हर सीन में सस्पेंस और पावरफुल परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी।

/img/99/1782975565596

‘बेबी डू डाई डू’ - क्राइम और साइकोलॉजिकल थ्रिल

उसी दिन यानी 3 जुलाई को एक और फिल्म आ रही है ‘बेबी डू डाई डू’। यह फिल्म एक डार्क कॉमेडी और साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। हुमा कुरैशी, सिकंदर खेर, चंकी पांडे और सीमा पाहवा जैसे कलाकार इसमें अहम रोल निभा रहे हैं। कहानी में क्राइम, रहस्य और अनपेक्षित मोड़ हैं, जो दर्शकों को सीट से बांधे रखेंगे।

/img/99/1782975795295

‘धमाल 4’ - हंसी का फुल-ऑन पैकेज

10 जुलाई को सिनेमाघरों में हंसी का तूफान आने वाला है ‘धमाल 4’ के साथ। इस बार भी अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी की पुरानी गैंग वापस लौट रही है। साथ में रवि किशन, संजय मिश्रा और कई नए चेहरे भी फिल्म को और मजेदार बनाते हैं। 

/img/99/1782975576121

‘महाप्रभु जगन्नाथ’ - आस्था की बड़ी प्रस्तुति

10 जुलाई को ही एक और खास फिल्म रिलीज होगी ‘महाप्रभु जगन्नाथ’। यह फिल्म भगवान जगन्नाथ, बलराम और देवी परंपरा की कथाओं को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करती है। माइथोलॉजिकल टच के साथ यह फिल्म आध्यात्मिक भावनाओं को जोड़ती है और दर्शकों को भारतीय संस्कृति की गहराई से रूबरू कराती है।

‘द इंडिया स्टोरी’ - समाज की परतों को खोलती कहानी

24 जुलाई को रिलीज होने वाली यह फिल्म एक सोशल ड्रामा है। काजल अग्रवाल, श्रेयस तलपड़े और मुरली शर्मा जैसे कलाकार इसमें नजर आएंगे। फिल्म का फोकस समाज, सिस्टम और इंसानी रिश्तों के जटिल पहलुओं पर है। 

/img/99/1782975573141

‘दुल्हनिया ले आएगी’- फैमिली ड्रामा और कॉमेडी का तड़का

इसी दिन एक हल्की-फुल्की और फैमिली एंटरटेनर फिल्म भी आएगी ‘दुल्हनिया ले आएगी’। खुशाली कुमार, महेश मांजरेकर और पीयूष मिश्रा जैसे कलाकार इस फिल्म को खास बनाते हैं। कहानी में इमोशन, शादी-ब्याह का माहौल और कॉमेडी का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा।

‘Spider-Man: Brand New Day’- सुपरहीरो का नया चैप्टर

जुलाई के आखिरी में सबसे बड़ा धमाका होगा मार्वल की फिल्म ‘Spider-Man: Brand New Day’। टॉम हॉलैंड एक बार फिर स्पाइडर-मैन के रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म भारत में 30 जुलाई और दुनिया भर में 31 जुलाई को रिलीज होगी। एक्शन, विजुअल इफेक्ट्स और सुपरहीरो ड्रामा यह फिल्म पूरे महीने धमाकेदार साबित हो सकती है।

/img/99/1782975568896

‘Moana’- लाइव एक्शन का नया अनुभव

ड्वेन जॉनसन की मशहूर कहानी ‘Moana’ इस बार लाइव-एक्शन वर्जन में लौट रही है। 10 जुलाई को रिलीज होने वाली यह फिल्म दर्शकों को एक नई विजुअल दुनिया में ले जाएगी। समुद्र, एडवेंचर और फैंटेसी का यह कॉम्बिनेशन बड़े पर्दे पर एक अलग ही अनुभव देगा।

/img/99/1782975585556
Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts