Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छिंदवाड़ा में बोले जीतू पटवारी-‘मोदी सरकार ने जो कहा वह किया नहीं, जो किया वह जनता के लिए धोखा साबित हुआ’

छिंदवाड़ा पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा के एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल संबंधी बयान पर केंद्र सरकार को घेरा। पटवारी ने रोजगार और पांच ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था समेत भाजपा के चुनावी वादों पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि एथेनॉल के नाम पर जनता को गुमराह किया गया और सांसद के बयान से सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े हुए हैं।
छिंदवाड़ा में बोले जीतू पटवारी-‘मोदी सरकार ने जो कहा वह किया नहीं, जो किया वह जनता के लिए धोखा साबित हुआ’
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने छिंदवाड़ा में केंद्र सरकार पर निशाना साधा ।

छिंदवाड़ा। रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा द्वारा एथेनॉल मिले पेट्रोल को लेकर दिए गए बयान पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पलटवार किया है। सोमवार को छिंदवाड़ा पहुंचे पटवारी ने कहा कि जनार्दन मिश्रा को धन्यवाद देना चाहिए, क्योंकि उनके बयान ने केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर चल रही बहस को सामने ला दिया है।पटवारी छिंदवाड़ा में आयोजित कांग्रेस के दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा और सरकार के पुराने चुनावी वादों को लेकर सवाल उठाए।

‘क्या दो करोड़ रोजगार का वादा पूरा हुआ?’

जीतू पटवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से कई बड़े वादे किए थे। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा पूरा हुआ? क्या पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य पूरा हुआ? क्या भारत को विश्व गुरु बनाने का दावा पूरा हुआ? उन्होंने पूछा-क्या दो करोड़ रोजगार का वादा पूरा हुआ? पटवारी ने कहा कि यदि भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा यह कह रहे हैं कि पेट्रोल में एथेनॉल मिलना मजबूरी है और शुद्ध पेट्रोल उपलब्ध नहीं हो रहा है, तो इस मुद्दे पर सरकार से सवाल किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: MP में बनेगी SISF की 3 बटालियन, खंडवा को मिली पहली; बैगा, भारिया और सहरिया की होंगी अलग कंपनियां

‘एथेनॉल के नाम पर जनता को गुमराह किया’

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर आम नागरिकों की ओर से भी शिकायतें सामने आती रही हैं। उन्होंने कहा कि एथेनॉल के नाम पर लोगों को गुमराह किया गया और उनके साथ धोखा हुआ। पटवारी ने कहा कि सरकार ने जो कहा, वह किया नहीं और जो किया, वह जनता के लिए धोखा साबित हुआ। उन्होंने एक बार फिर भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान का हवाला देते हुए कहा कि उनके बयान के लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहिए, क्योंकि इससे सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े होते हैं।

ये भी पढ़ें: छपारा बायपास पर पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भुट्टा खाते हुए कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

Shyam Sahu
By Shyam Sahu

छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार हैं। 25 वर्षों का अनुभव अपने क्षेत्र में शासन प्रशासन की खबरें पाठकों त...Read More

Latest Posts