Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छपारा बायपास पर पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भुट्टा खाते हुए कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का सिवनी के छपारा बायपास पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जबलपुर से छिंदवाड़ा जाते समय पटवारी ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और सड़क किनारे भुट्टा खाते हुए चर्चा की। उन्होंने आगामी उपचुनाव की तैयारियों और संगठन की सक्रियता पर बात की। साथ ही मोहन यादव सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधा।
छपारा बायपास पर पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भुट्टा खाते हुए कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
छपारा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का बायपास रोड पर स्वागत किया गया।

छपारा।सिवनी जिले के छपारा में नेशनल हाईवे-44 स्थित बायपास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का जोरदार स्वागत किया। पटवारी जबलपुर से छिंदवाड़ा की ओर जा रहे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और स्थानीय राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की।

कार्यकर्ताओं से संगठन की गतिविधियों की जानकारी ली 

स्वागत के दौरान जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनके साथ सड़क किनारे भुट्टा खाते हुए बातचीत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्थानीय परिस्थितियों और संगठन की गतिविधियों की जानकारी ली। बातचीत के दौरान आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। पटवारी ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व मंत्री सुखदेव  पांसे भी उनके साथ उपस्थित थे। 

सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर साधा निशाना 

 

पटवारी ने मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार पर भ्रष्टाचार समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सरकार की नीतियों और कथित भ्रष्टाचार के मुद्दों को जनता के बीच प्रमुखता से उठाने की अपील की। पटवारी ने कहा कि दतिया चुनाव ने एक बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि देश को कांग्रेस की आवश्यकता महसूस हो रही है। कांग्रेस आने वाली है।  इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

ये भी पढ़ें: NEET-UG Paper Leak में कोर्ट ने फिर टाला फैसला! आरोपियों की हिरासत 12 अगस्त तक बढ़ी, पॉलीग्राफ टेस्ट की अर्जी खारिज

सिवनी में संगठन सृजन अभियान में भी हुए शामिल 

जीतू पटवारी का यह दौरा सिवनी में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान से भी जुड़ा रहा। वे 7 और 8 अगस्त को सिवनी में दो दिवसीय संगठन सृजन अभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल  हुए थे। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष  उमंग  सिंघार भी मौजूद थे।  पटवारी दतिया उपचुनाव में जीत के बाद दतिया, जबलपुर और कटनी का भी दौरा  किया।

ये भी पढ़ें: राम रहीम केस में आया नया मोड़, बरी होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, सरकार पर भी टिप्पणी

Umesh Shrivastava
By Umesh Shrivastava

Latest Posts