शिक्षा और करियर

JIPMAT 2022 का एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने ज्वाइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट, JIPMAT 2022 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने जिपमैट के लिए आवेदन किया था, वे अब एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jipmat.nta.ac.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

कब होगी परीक्षा ?

ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक, NTA JIPMAT 2022 परीक्षा 3 जुलाई 2022 को आयोजित होने वाली है। बता दें कि परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षण (CBT) मोड में होगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले एनटीए JIPMAT की आधिकारिक वेबसाइट jipmat.nta.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर ‘JIPMAT 2022 Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां मांगी जरूरी जानकारी जैसे- एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • आपका JIPMAT एडमिट कार्ड 2022 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसकी एक सॉफ्ट कॉपी अपने पास रखें।

हेल्पलाइन नंबर

जानकारी के मुताबिक, अगर किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी कठिनाई या उसमें निहित डेटा में गडबड़ी मिलती है तो वो एनटीए हेल्पलाइन नंबर : 011- 4075 9000 पर कॉल कर सकते हैं या एनटीए को [email protected] पर लिख सकते हैं। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार जिपमैट की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- NEET UG 2022 : नीट यूजी के लिए परीक्षा सिटी अलॉटमेंट स्लिप जारी, जल्द ही जारी होगा एडमिट कार्ड

संबंधित खबरें...

Back to top button