शिक्षा और करियर

NEET UG 2022 : नीट यूजी के लिए परीक्षा सिटी अलॉटमेंट स्लिप जारी, जल्द ही जारी होगा एडमिट कार्ड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सभी रजिस्‍टर्ड उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी परीक्षा के लिए सिटी अलॉटमेंट स्लिप जारी कर दी है। मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स neet.nta.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि नीट यूजी 2022 परीक्षा के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया जाएगा।

कब होगी परीक्षा ?

सभी पंजीकृत और योग्य उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक पोर्टल पर सिटी इंटिमेशन स्लिप के लिंक को सक्रिय कर दिया गया है। परीक्षा 17 जुलाई को दोपहर 2 बजे से शाम 5.20 बजे भारत के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में आयोजित की जाएगी।

संशोधित पैटर्न के साथ होगी परीक्षा!

नीट यूजी 2022 को संशोधित परीक्षा पैटर्न के साथ आयोजित किया जाना है। बता दें कि पेपर में 200 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे जो कई खंडों में विभाजित होंगे। इस साल 2.5 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन अपना एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्रों पर ले जाना होगा। ऐसा नहीं करने वालों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

13 भाषाओं में होगी परीक्षा

इस परीक्षा का आयोजन कुल 13 भाषाओं में किया जाना है। ये भाषाएं अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू हैं। परीक्षा के माध्यम से सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को विभिन्न मेडिकल कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा।

सिटी अलॉटमेंट स्लिप ऐसे डाउनलोड करें

  • आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध सिटी अलॉटमेंट लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नई विंडो खुलेगी।
  • लॉग-इन करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।
  • सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करें।

ये भी पढ़ें- शिक्षकों को मिलेगा समयमान वेतनमान, राज्य सरकार ने मांगा प्रस्ताव

संबंधित खबरें...

Back to top button