Jammu and Kashmir : कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, घर में छिपे हुए थे आतंकवादी

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में से एक के ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट' का स्थानीय मोस्ट वांटेड कमांडर होने का संदेह है। आतंकवादियों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं की जा सकी है। उसने बताया कि कुलगाम के रेडवानी पाईन गांव में सोमवार से जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।
आतंकवादी कथित तौर पर एक घर के अंदर छिपे हुए थे। सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर के दौरान उस घर में ब्लास्ट किया, जहां आतंकी छिपे थे। इससे घर में आग लग गई। मारे गए दोनों आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1787726093253808562?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1787726093253808562%7Ctwgr%5Ec3651d06091426e946a6ea0df4e85c8c05259e9d%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fjammu-and-kashmir%2Fstory-lashkar-top-commander-killed-in-encounter-in-kulgam-total-three-terrorists-killed-9937570.html
कल से जारी है सर्च ऑपरेशन
सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सोमवार को सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की ओर पहुंची, तभी वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि अंधेरा हो जाने के कारण रात में अभियान को रोक दिया गया। सुबह होते ही अतिरिक्त सुरक्षा बलों के साथ अभियान फिर शुरू हुआ, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मुठभेड़ में दो आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि की है। कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स पर कहा, ‘‘अब तक आतंकवाद विरोधी अभियान में मारे गए दो आतंकवादियों के शव बरामद किए गए हैं। पहचान और संबद्धता का पता लगाया जा रहा है।''दो आतंकियों के स्केच जारी किए
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में 4 मई को एयरफोर्स के काफिल पर हुए हमले के बाद भारतीय सेना एक्शन मोड में आ गई है। आतंकियों की तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सेना ने सोमवार (6 मई) को हमले में शामिल दो आतंकवादियों के स्केच जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही आतंकियों का पता बताने वाले को 20 लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया।
पुंछ में सुरक्षाबलों के वाहनों पर आतंकियों ने की थी फायरिंग
जम्मू-कश्मीर के पुंछ के शाहसितार इलाके में शनिवार (4 मई) शाम 6 बजकर 15 मिनट पर हुआ। सुरक्षाबलों की दो गाड़ियां सनाई टॉप जा रहीं थीं। इसमें से एक वाहन एयरफोर्स का था। तभी पहले से घात लगाए बैठे आतंकियों ने गाड़ियों पर फायरिंग कर दी। हमले के बाद आतंकवादी जंगल में भाग गए। उनके हाथ में एके असॉल्ट राइफल्स थी। हमले में पांच जवान घायल हुए थे, जिन्हें एयरलिफ्ट कर उधमपुर के अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान एक जवान की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। वहीं एयरफोर्स की स्पेशल गरुड़ फोर्स, आर्मी और जम्मू-कश्मीर पुलिस सर्च ऑपरेशन कर रही हैं।












