पहली से आठवीं तक के बच्चों की पढ़ाई आसान बनाएगा ‘जादुई पिटारा’

Follow on Google News
पहली से आठवीं तक के बच्चों की पढ़ाई आसान बनाएगा ‘जादुई पिटारा’
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रामचंद्र पाण्डेय, भोपाल। प्रदेश के बच्चे अब ‘जादुई पिटारा’ से पढ़ाई करेंगे। यह एनसीईआरटी की एक किट है, जो प्रायमरी और मिडिल स्कूलों यानि पहली से 8वीं तक के बच्चों के लिए भेजी जाएगी। इसमें बच्चों के लिए खिलौने, कठपुतलियां, खेल, चित्रकला, नृत्य व संगीत पर आधारित चीजें शामिल होंगी।

    एजुकेशन सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने नई शिक्षा नीति 2020 लागू की है। इसमें एक नया स्टडी मटेरियल जारी किया गया है, जिसे 'जादुई पिटारा' नाम दिया गया है। इसकी सप्लाई करीब 29 हजार स्कूलों में की जाएगी। एक हजार बॉक्स पीएमश्री स्कूलों के लिए हैं। प्रदेश में  पहली से आठवीं कक्षा के छात्रों की संख्या साल 2024-25 में 91 लाख थी।

    स्कूलों में ही रहेगी एनसीईआरटी की किट 

    एनसीईआरटी की यह किट सभी स्कूलों में रखी जाएगी। इससे हर वर्ष प्रवेशित बच्चे किट के उपयोग से नई-नई चीजें सीखेंगे। इसमें मिलने वाले सामान की अनुमानित कीमत करीब 12 हजार रुपए है। यानी प्रदेश के स्कूलों में दिए जाने वाले जादुई पिटारा की कुल लागत करीब 36 करोड़ रुपए होगी।

    जानें इसमें क्या है खास

    इसे  प्लेबुक, खिलौने, पहेलियां, कठपुतलियां, पोस्टर, फ्लैश कार्ड, कहानी की किताबें, वर्कशीट, एनिमेशन, स्थानीय संस्कृति, सामाजिक संदर्भ, भाषाओं को मिलाकर तैयार किया गया है।

    जादुई पिटारा एनसीईआरटी की किट है, इसे राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा स्कूलों में भेजा जाना है। इस किट को उपलब्ध कराने के लिए पाठ्यपुस्तक निगम को कहा गया है। 3 माह में हम किट उपलब्ध करा देंगे।
    -विनय निगम, एमडी, पाठ्यपुस्तक निगम, भोपाल

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts