Jabalpur News : आयुध निर्माणी खमरिया में गांधीवादी तरीके से धरना प्रदर्शन, प्रमोशन को लेकर कर्मचारी हुए लामबंद

Follow on Google News
Jabalpur News : आयुध निर्माणी खमरिया में गांधीवादी तरीके से धरना प्रदर्शन, प्रमोशन को लेकर कर्मचारी हुए लामबंद
मुकेश झा, जबलपुर। आयुध निमार्णी खमरिया में शनिवार दोपहर साढ़े 12 बजे से औद्योगिक कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गांधीवादी तरीके से धरना प्रदर्शन किया। खमरिया फैक्ट्री के गेट नम्बर एक के बाहर सभी कर्मचारी एकत्रित होकर महात्मी गांधी की फोटो के सामने बैठकर नारेबाजी कर रहे थे। बता दें कि इन कर्मचारियों का प्रमोशन रोक दिया गया है और पेंशन प्रकरण भी लंबित है। अपनी कई मांगों को लेकर प्रदर्शनकारी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर नजर आए।

1200 कर्मचारियों का प्रमोशन रोका

पिछले एक साल से औद्योगिक कर्मचारियों की पदोन्नति के अवसर पर स्टे लगा हुआ है। निमार्णी के मात्र 3 कर्मचारी अपनी वरिष्ठता को लेकर उच्च न्यायालय की शरण में गए, जिससे लगभग 12 सौ कर्मचारियों का प्रमोशन रोक दिया गया। आश्चर्य की बात यह है कि जिन ट्रेड का कोर्ट केस से कोई लेना देना नहीं है उन ट्रेड में भी कर्मचारियों को पदोन्नति नहीं दी जा रही है।

फैक्ट्री में कर्मचारियों ने लंच का बहिष्कार किया

यूनियन ने समस्त पदोन्नति से प्रभावित कर्मचारियों के साथ निमार्णी के गेट नंबर एक पर लंच का बहिष्कार कर गांधी जी द्वारा 1930 दांडी मार्च में गाया गया गीत गाकर प्रबंधन को यह बताया कि हमारे गांधीगिरी आंदोलन से निमार्णी के उत्पादन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

कर्मचारियों ने हस्ताक्षर अभियान भी चलाया

प्रमोशन के साथ आज से आयुध निमार्णी खमरिया में एनपीएस के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। बता दें कि समस्त सुरक्षा संस्थान के कर्मचारी जो एनपीएस के दायरे में आते हैं, उनसे 10 फरवरी से लेकर 20 फरवरी तक हस्ताक्षर कराकर राष्ट्रपति से अपील की जाएगी।

'रघुपति राघव राजाराम' गाकर प्रबंधन के सामने लगाई गुहार

इस आंदोलन की खास बात यह है कि औद्योगिक कर्मचारियों ने आयुध निर्माणी खमरिया के गेट नंबर एक के बाहर गांधी जी फोटो रखकर वहां पर दांडी मार्च में गाया गया गीत रघुपति राघव राजाराम गाकर फैक्ट्री प्रबंधन के सामने अपनी गुहार लगाई। https://youtu.be/1Lz5aNLp4nE
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts