Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी परेशान, चार महीने से नहीं मिला वेतन, कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी परेशान, चार महीने से नहीं मिला वेतन, कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। पिछले चार महीने से वेतन नहीं मिलने पर नाराज होकर कंप्यूटर ऑपरेटर और सपोर्टिंग स्टाफ ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।

कर्मचारियों को मिल रहीं धमकी

कर्मचरियों का आरोप है कि उन्हें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के नियमों के अनुसार मजदूरी नहीं दी जा रही। इसके उलटे उन्हें कुशल मजदूर की दर से भी कम वेतन दिया जा रहा है। उनका कहना है कि अधिकारी और आउटसोर्स कंपनियां मिलकर उनका शोषण कर रही हैं। वेतन मांगने पर उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी मिलती है।

समय पर नहीं मिल रहा वेतन

कुछ कर्मचारियों ने बताया कि पहले जिस एजेंसी ग्लो एंड गार्ड में वे काम कर रहे थे, वहां पर भी समय पर वेतन नहीं मिलता था और अब जो सिग्मा इन्फोटेक कंपनी है, यह पर भी समय पर वेतन नहीं दे रही है। पीएफ और ईएसआई की राशि भी कटने के बावजूद जमा नहीं की जा रही।

ये भी पढ़ें: ग्वालियर: फेशवॉश लेने के बहाने दुकान में घुसे, दुकानदार महिलाओं से की ठगी, स्प्रे कर सोने के टॉप्स और पैसे लेकर फरार

कलेक्टर शिवानी सिंह करेगी जांच

कर्मचारियों ने कहा कि अब स्थिति इतनी खराब हो गई है कि घर का किराया,  बच्चे की स्कूल फीस, और रोजमर्रा का खर्च निकालना भी मुश्किल हो गया है। मामले सामने आने के बाद कलेक्टर शिवानी सिंह ने विश्वास दिलाया कि जल्द ही CMHO कार्यालय से जानकारी लेकर समाधान निकाला जाएगा।

Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...

Latest Posts