US Iran Tension:ट्रंप का कौन सा ऐलान बना चेकमेट ? ईरान ने दिया करारा जवाब

ट्रंप ने कहा कि हमला मंगलवार को होना था लेकिन रोक दिया गया। ईरान ने इसे चेकमेट बताते हुए अपनी ताकत का दावा किया। ईरानी सेना ने विनाशकारी जवाब देने की तैयारी होने की बात कही। दोनों देशों के बीच तनाव के बीच कूटनीतिक हल की चर्चा जारी है।
ट्रंप का दावा, अरब नेताओं की अपील पर टला हमला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान पर होने वाले एक बड़े सैन्य हमले को फिलहाल टाल दिया है। उनका कहना है कि कतर, सऊदी अरब और यूएई के शीर्ष नेताओं ने उनसे इस कार्रवाई को रोकने की अपील की थी। ट्रंप के मुताबिक यह हमला मंगलवार को प्रस्तावित था, जिसे आखिरी समय में स्थगित किया गया। उन्होंने इसे क्षेत्रीय शांति के लिए जरूरी कदम बताया।
ये भी पढ़ें: Kerlam Cabinet : केरलम में बढ़ी सीएम सतीशन की टेंशन, अब विभागों के बंटवारे को लेकर बवाल
ईरान का पलटवार, बयान को बताया चेकमेट
ट्रंप के इस दावे पर ईरान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ईरानी पक्ष ने इसे चेकमेट करार देते हुए कहा कि अमेरिका दबाव की राजनीति कर रहा है। उनका कहना है कि इस तरह के बयान वास्तविक स्थिति को छिपाने की कोशिश हैं। ईरान ने साफ किया कि वह किसी भी स्थिति के लिए तैयार है। यह प्रतिक्रिया दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को और स्पष्ट करती है।
सेना की ताकत पर ईरान का भरोसा
रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान की सेना पूरी तरह तैयार थी। ईरान की ओर से दावा किया गया कि अगर हमला होता तो उसका जवाब अभूतपूर्व और विनाशकारी होता। ईरान की सैन्य क्षमता दुश्मनों को पीछे हटने पर मजबूर कर सकती है। उन्होंने देश की जनता और सेना के हौसले को भी मजबूत बताया।
ट्रंप पर दबाव की रणनीति अपनाने का आरोप
रिपोर्ट्स के अनुसार ईरानी की ओर से ट्रंप पर आरोप लगाया कि वह पहले हमले की समयसीमा तय करते हैं और फिर खुद ही उसे रद्द कर देते हैं। उनका कहना है कि यह एक मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की रणनीति है। ईरान ने कहा कि इस तरह की चालों से वह झुकने वाला नहीं है।
ये भी पढ़ें: Twisha Sharma Death Case : कौन है ट्विशा शर्मा का पति समर्थ सिंह? डेटिंग ऐप से शुरू हुई थी लव स्टोरी
बातचीत की उम्मीद
ट्रंप ने अपने बयान में यह भी कहा कि अब इस मुद्दे पर गंभीर बातचीत चल रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक ऐसा समझौता संभव है जो सभी पक्षों को स्वीकार्य होगा। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए। यह शर्त बातचीत का मुख्य केंद्र बनी हुई है। पश्चिम एशिया में शांति के लिए यह मुद्दा बेहद अहम माना जा रहा है।












